रीवा: पेन चोरी के शक में दोस्त की हत्या, दो साल बाद लिया खौफनाक बदला

Rewa, MP

मऊगंज जिले से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। यहां महज एक पेन चोरी के पुराने विवाद के चलते 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक सुशील पाल की हत्या उसी के एक पूर्व सहपाठी ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी और फिर शव को बहुती जलप्रपात (वॉटरफॉल) में फेंक दिया गया।

दो साल पुराने झगड़े ने ली जान

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में सुशील पाल और शमशाद मोहम्मद नामक छात्र हायर सेकेंडरी स्कूल ढेरा में कक्षा 9वीं में साथ पढ़ते थे। इसी दौरान सुशील की एक पेन गुम हुई थी, जिसके लिए उसने शमशाद पर चोरी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, सुशील ने अपने चाचा को बुलाकर शमशाद को डांटा भी था। इसी बात को लेकर शमशाद मन ही मन बदला लेने की योजना बना रहा था।

सुनियोजित साजिश के तहत हत्या

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को सुशील पाल अपने गांव पथरहा से टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। करीब एक माह बाद, 9 मई को बहुती जलप्रपात में एक नरकंकाल मिला। परिजनों ने शव की पहचान कपड़ों के आधार पर की।

जांच में सामने आया कि सुशील जिस दिन लापता हुआ था, उस दिन वह अपने कुछ साथियों के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब उन युवकों से पूछताछ की तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

मुख्य आरोपी शमशाद मोहम्मद ने स्वीकार किया कि उसने दो साल पुरानी रंजिश के चलते सुशील को मौत के घाट उतारा। उसके साथ इस वारदात में मौसम कोल, योगेश कुमार रावत और एक नाबालिग शामिल थे। चारों ने सुशील को बहुती वॉटरफॉल तक ले जाकर बेरहमी से पीटा और फिर शव को नीचे फेंक दिया।

पूछताछ के दौरान जब हत्या के पीछे पेन चोरी की वजह सामने आई, तो पुलिस अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। इस वारदात ने यह साबित कर दिया कि स्कूल के दिनों की मामूली झड़पें भी घातक रूप ले सकती हैं।

पुलिस की तत्परता से खुला अंधा हत्याकांड

एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि यह मामला एक अंधी हत्या की तरह था, लेकिन टीम की सजगता और सघन पूछताछ के चलते सच्चाई सामने आ गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा: पेन चोरी के शक में दोस्त की हत्या, दो साल बाद लिया खौफनाक बदला

Rewa, MP

दो साल पुराने झगड़े ने ली जान

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में सुशील पाल और शमशाद मोहम्मद नामक छात्र हायर सेकेंडरी स्कूल ढेरा में कक्षा 9वीं में साथ पढ़ते थे। इसी दौरान सुशील की एक पेन गुम हुई थी, जिसके लिए उसने शमशाद पर चोरी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, सुशील ने अपने चाचा को बुलाकर शमशाद को डांटा भी था। इसी बात को लेकर शमशाद मन ही मन बदला लेने की योजना बना रहा था।

सुनियोजित साजिश के तहत हत्या

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को सुशील पाल अपने गांव पथरहा से टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। करीब एक माह बाद, 9 मई को बहुती जलप्रपात में एक नरकंकाल मिला। परिजनों ने शव की पहचान कपड़ों के आधार पर की।

जांच में सामने आया कि सुशील जिस दिन लापता हुआ था, उस दिन वह अपने कुछ साथियों के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब उन युवकों से पूछताछ की तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

मुख्य आरोपी शमशाद मोहम्मद ने स्वीकार किया कि उसने दो साल पुरानी रंजिश के चलते सुशील को मौत के घाट उतारा। उसके साथ इस वारदात में मौसम कोल, योगेश कुमार रावत और एक नाबालिग शामिल थे। चारों ने सुशील को बहुती वॉटरफॉल तक ले जाकर बेरहमी से पीटा और फिर शव को नीचे फेंक दिया।

पूछताछ के दौरान जब हत्या के पीछे पेन चोरी की वजह सामने आई, तो पुलिस अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। इस वारदात ने यह साबित कर दिया कि स्कूल के दिनों की मामूली झड़पें भी घातक रूप ले सकती हैं।

पुलिस की तत्परता से खुला अंधा हत्याकांड

एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बताया कि यह मामला एक अंधी हत्या की तरह था, लेकिन टीम की सजगता और सघन पूछताछ के चलते सच्चाई सामने आ गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rewa-penn-killed-a-friend-after-two-years-on-suspicion/article-21816

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.