मोहन-कैलाश की जोड़ी ने पूरा किया इंदौर का सपना, पहली बार चलेगी मेट्रो: राकेश शर्मा

Jagran Desk

मध्य प्रदेश की धरती पर 31 मई का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान से प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात देंगे। लंबे समय से जिस मेट्रो ट्रेन की प्रतीक्षा इंदौर वासियों को थी, वह सपना अब हकीकत बनने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंच रहे हैं, और इसी ऐतिहासिक अवसर पर वह इंदौर मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे। मेट्रो परियोजना की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां मेट्रो परिवहन व्यवस्था चालू है।

इंदौर में मेट्रो सेवा का आरंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर और भी खास बन गया है। इस मौके पर गांधीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘लोकमाता अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन’ रखा गया है। स्टेशन परिसर में लोकमाता की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को सदा स्मरण करती रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता व मेट्रो परियोजना के सूत्रधार कैलाश विजयवर्गीय के समर्पण और अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंदौर का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही पहले सात दिन यात्राएं नि:शुल्क होंगी। इसके पश्चात शुरुआती किराया ₹10 तय किया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

इंदौर की जनता इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव की तरह मना रही है। स्वच्छता में लगातार नंबर एक रहने वाला यह शहर अब ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेट्रो न केवल यातायात के दबाव को कम करेगी, बल्कि प्रदूषण रहित परिवहन के नए युग की शुरुआत भी करेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने इस परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बार-बार परियोजना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिससे समय पर मेट्रो का संचालन संभव हो सका। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता बनी रही और हर स्तर पर तेजी से निर्णय लिए गए।

इंदौरवासियों को इस उपलब्धि पर गर्व है। आज यह शहर न केवल स्वच्छता का पर्याय है, बल्कि प्रदेश की पहली मेट्रो सेवा का गवाह भी बन रहा है। जैसे कभी दिल्ली मेट्रो की यात्रा करना गौरव का विषय होता था, अब वही गौरव इंदौरवासियों को अपने शहर की मेट्रो यात्रा पर होगा।

राकेश शर्मा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मोहन-कैलाश की जोड़ी ने वादा निभाया है और इंदौर का सपना पूरा किया है। अब मेट्रो इंदौर की पहचान बनकर उभरेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का तोहफा देंगे। यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि विकास के नए युग की शुरुआत है।

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।WhatsApp Image 2025-05-28 at 1.05.06 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

मोहन-कैलाश की जोड़ी ने पूरा किया इंदौर का सपना, पहली बार चलेगी मेट्रो: राकेश शर्मा

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंच रहे हैं, और इसी ऐतिहासिक अवसर पर वह इंदौर मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे। मेट्रो परियोजना की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां मेट्रो परिवहन व्यवस्था चालू है।

इंदौर में मेट्रो सेवा का आरंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर और भी खास बन गया है। इस मौके पर गांधीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘लोकमाता अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन’ रखा गया है। स्टेशन परिसर में लोकमाता की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को सदा स्मरण करती रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता व मेट्रो परियोजना के सूत्रधार कैलाश विजयवर्गीय के समर्पण और अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंदौर का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही पहले सात दिन यात्राएं नि:शुल्क होंगी। इसके पश्चात शुरुआती किराया ₹10 तय किया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

इंदौर की जनता इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव की तरह मना रही है। स्वच्छता में लगातार नंबर एक रहने वाला यह शहर अब ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेट्रो न केवल यातायात के दबाव को कम करेगी, बल्कि प्रदूषण रहित परिवहन के नए युग की शुरुआत भी करेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने इस परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बार-बार परियोजना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिससे समय पर मेट्रो का संचालन संभव हो सका। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता बनी रही और हर स्तर पर तेजी से निर्णय लिए गए।

इंदौरवासियों को इस उपलब्धि पर गर्व है। आज यह शहर न केवल स्वच्छता का पर्याय है, बल्कि प्रदेश की पहली मेट्रो सेवा का गवाह भी बन रहा है। जैसे कभी दिल्ली मेट्रो की यात्रा करना गौरव का विषय होता था, अब वही गौरव इंदौरवासियों को अपने शहर की मेट्रो यात्रा पर होगा।

राकेश शर्मा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मोहन-कैलाश की जोड़ी ने वादा निभाया है और इंदौर का सपना पूरा किया है। अब मेट्रो इंदौर की पहचान बनकर उभरेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का तोहफा देंगे। यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि विकास के नए युग की शुरुआत है।

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।WhatsApp Image 2025-05-28 at 1.05.06 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/mohan-kailash-pair-fulfills-indores-dream-for-the-first-time-metro/article-22596

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.