अब UPI ऐप्स से मिलेगा तुरंत लोन, RBI ने दी मंजूरी

Business News

छोटे-छोटे लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। अब पर्सनल, गोल्ड और कंज़्यूमर लोन जैसे क्रेडिट सीधे UPI ऐप्स के जरिए उपलब्ध होंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की हरी झंडी के बाद बैंकों और फिनटेक कंपनियों ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं

अब ग्राहक को छोटे लोन के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उसका क्रेडिट अकाउंट सीधे PhonePe, Paytm, BharatPe और Navi जैसे UPI ऐप्स से लिंक होगा, जहां से तय सीमा तक की राशि तुरंत इस्तेमाल की जा सकेगी।

नए ग्राहकों तक पहुंच

फिनटेक सेक्टर के जानकारों का कहना है कि यह कदम उन लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा, जिनके पास पारंपरिक बैंक अकाउंट नहीं है। इस पहल से बैंकिंग सेक्टर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में भी अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा। ICICI जैसे बड़े बैंक और Karnataka Bank जैसे क्षेत्रीय बैंक इस मॉडल को स्केल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

NPCI की अहम भूमिका

UPI नेटवर्क चलाने वाली संस्था NPCI ने सितंबर 2023 में ही ‘प्री-सैंक्शन क्रेडिट लाइन’ की सुविधा शुरू की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह बड़े पैमाने पर लागू नहीं हो सकी। अब हालात बदलने लगे हैं और 10 जुलाई को NPCI ने बैंकों को निर्देश दिया कि UPI से दिए गए लोन का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए हो, जिसके लिए उसे मंजूरी मिली हो।

किन-किन लोन पर होगी सुविधा

  • गोल्ड लोन

  • फिक्स्ड डिपॉजिट के खिलाफ लोन

  • कंज़्यूमर लोन

  • पर्सनल लोन

क्यों है बड़ा कदम?

भारत में फिलहाल 30 करोड़ से अधिक UPI यूजर्स हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रेडिट लाइन सुविधा UPI की वृद्धि को नई रफ्तार देगी। फिनटेक कंपनी Zeta का अनुमान है कि 2030 तक UPI पर 1 ट्रिलियन डॉलर तक के लेन-देन संभव हो जाएंगे।

लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं

एक निजी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अगर लोन रिकवरी के नियम कड़े नहीं हुए, तो डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है और बैंकों के लिए छोटे-छोटे लोन वसूलना मुश्किल हो जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अब UPI ऐप्स से मिलेगा तुरंत लोन, RBI ने दी मंजूरी

Business News

छोटे-छोटे लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। अब पर्सनल, गोल्ड और कंज़्यूमर लोन जैसे क्रेडिट सीधे UPI ऐप्स के जरिए उपलब्ध होंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की हरी झंडी के बाद बैंकों और फिनटेक कंपनियों ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं

अब ग्राहक को छोटे लोन के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उसका क्रेडिट अकाउंट सीधे PhonePe, Paytm, BharatPe और Navi जैसे UPI ऐप्स से लिंक होगा, जहां से तय सीमा तक की राशि तुरंत इस्तेमाल की जा सकेगी।

नए ग्राहकों तक पहुंच

फिनटेक सेक्टर के जानकारों का कहना है कि यह कदम उन लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा, जिनके पास पारंपरिक बैंक अकाउंट नहीं है। इस पहल से बैंकिंग सेक्टर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में भी अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा। ICICI जैसे बड़े बैंक और Karnataka Bank जैसे क्षेत्रीय बैंक इस मॉडल को स्केल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

NPCI की अहम भूमिका

UPI नेटवर्क चलाने वाली संस्था NPCI ने सितंबर 2023 में ही ‘प्री-सैंक्शन क्रेडिट लाइन’ की सुविधा शुरू की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह बड़े पैमाने पर लागू नहीं हो सकी। अब हालात बदलने लगे हैं और 10 जुलाई को NPCI ने बैंकों को निर्देश दिया कि UPI से दिए गए लोन का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए हो, जिसके लिए उसे मंजूरी मिली हो।

किन-किन लोन पर होगी सुविधा

  • गोल्ड लोन

  • फिक्स्ड डिपॉजिट के खिलाफ लोन

  • कंज़्यूमर लोन

  • पर्सनल लोन

क्यों है बड़ा कदम?

भारत में फिलहाल 30 करोड़ से अधिक UPI यूजर्स हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रेडिट लाइन सुविधा UPI की वृद्धि को नई रफ्तार देगी। फिनटेक कंपनी Zeta का अनुमान है कि 2030 तक UPI पर 1 ट्रिलियन डॉलर तक के लेन-देन संभव हो जाएंगे।

लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं

एक निजी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अगर लोन रिकवरी के नियम कड़े नहीं हुए, तो डिफॉल्ट का खतरा बढ़ सकता है और बैंकों के लिए छोटे-छोटे लोन वसूलना मुश्किल हो जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/now-upi-apps-will-get-loan-immediately-by-rbi/article-30834

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.