भोपाल में दर्दनाक हादसा: राखी बंधवाने आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहर में डूबा, दोस्तों के सामने थमी सांसें

Bhopal, MP

रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने नागपुर से भोपाल आया एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर रविवार शाम दोस्तों के साथ पिकनिक के दौरान नहर में डूब गया।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को उसे नागपुर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

कजलीखेड़ा नहर पर हुआ हादसा
मृतक का नाम कृष्णा सिंह (27) था, जो अमराई बागसेवनिया का रहने वाला था। वह नागपुर की एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। रविवार दोपहर चार दोस्तों के साथ कजलीखेड़ा नहर पर पिकनिक मनाने पहुंचा था। नहाते समय उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। न तैरना जानने के कारण वह डूब गया। उसके दोस्तों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वे सिर्फ देखते रह गए।

बहन के बुलावे पर आया था भोपाल
जानकारी के मुताबिक कृष्णा इस बार रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाया था। बहन के विशेष आग्रह पर वह 15 अगस्त को नागपुर से भोपाल आया था और राखी बंधवाई थी। इसके बाद से वह यहीं पर रुका हुआ था। सोमवार को उसका नागपुर लौटने का टिकट था। लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

इकलौता बेटा था, परिवार को सहारा देता था
कृष्णा सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। घर पर मां, बहन और चाचा रहते हैं। चाचा सिलाई का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने में कृष्णा बड़ी भूमिका निभा रहा था।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। देर रात कृष्णा का शव निकाला गया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में दर्दनाक हादसा: राखी बंधवाने आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहर में डूबा, दोस्तों के सामने थमी सांसें

Bhopal, MP

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को उसे नागपुर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।

कजलीखेड़ा नहर पर हुआ हादसा
मृतक का नाम कृष्णा सिंह (27) था, जो अमराई बागसेवनिया का रहने वाला था। वह नागपुर की एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। रविवार दोपहर चार दोस्तों के साथ कजलीखेड़ा नहर पर पिकनिक मनाने पहुंचा था। नहाते समय उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। न तैरना जानने के कारण वह डूब गया। उसके दोस्तों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वे सिर्फ देखते रह गए।

बहन के बुलावे पर आया था भोपाल
जानकारी के मुताबिक कृष्णा इस बार रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाया था। बहन के विशेष आग्रह पर वह 15 अगस्त को नागपुर से भोपाल आया था और राखी बंधवाई थी। इसके बाद से वह यहीं पर रुका हुआ था। सोमवार को उसका नागपुर लौटने का टिकट था। लेकिन हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

इकलौता बेटा था, परिवार को सहारा देता था
कृष्णा सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। घर पर मां, बहन और चाचा रहते हैं। चाचा सिलाई का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने में कृष्णा बड़ी भूमिका निभा रहा था।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। देर रात कृष्णा का शव निकाला गया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/software-engineer-came-to-bhopal-to-get-a-painful-accident/article-30895

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.