CM डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रदेश आने का दिया न्योता

दिल्ली/भोपाल।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। संसद भवन परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री को आगामी ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी सौंपा।

आगामी परियोजनाओं और आयोजनों पर चर्चा

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में वंदे भारत और मेट्रो कोच निर्माण फैक्ट्री शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही भोपाल में शीघ्र ही मेट्रो ट्रेन संचालन प्रारंभ होगा। किसानों के हित में एक भव्य सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया गया है।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम ने तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा—
“आदरणीय प्रधानमंत्री जी से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश पधारने का निमंत्रण भी दिया।”

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अभियान को आत्मसात करते हुए प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में औद्योगिकीकरण का व्यापक अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ है। लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जाएं।

30 लाख करोड़ के एमओयू, 21 लाख रोजगार की संभावना

डॉ. यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन किए गए हैं। इनसे प्रदेश में 21 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रदेश आने का दिया न्योता

दिल्ली/भोपाल।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। संसद भवन परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री को आगामी ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी सौंपा।

आगामी परियोजनाओं और आयोजनों पर चर्चा

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में वंदे भारत और मेट्रो कोच निर्माण फैक्ट्री शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही भोपाल में शीघ्र ही मेट्रो ट्रेन संचालन प्रारंभ होगा। किसानों के हित में एक भव्य सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया गया है।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम ने तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा—
“आदरणीय प्रधानमंत्री जी से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश पधारने का निमंत्रण भी दिया।”

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अभियान को आत्मसात करते हुए प्रदेश आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में औद्योगिकीकरण का व्यापक अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ है। लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जाएं।

30 लाख करोड़ के एमओयू, 21 लाख रोजगार की संभावना

डॉ. यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन किए गए हैं। इनसे प्रदेश में 21 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-invited-to-meet-pm-modi-to/article-30891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.