दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: सड़क धंसकर बनी खाई, कार समाई; जलभराव-जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

New Delhi

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क टूटने जैसी घटनाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार को बुराड़ी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जब अचानक सड़क धंस गई और वहां खड़ी एक कार उसमें जा गिरी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि सड़क का आधा हिस्सा धंसकर गहरे गड्ढे में बदल गया और उसमें सफेद रंग की कार फंस गई।

विपक्ष का सरकार पर हमला

बारिश के बाद सड़क धंसने की घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी की जर्जर सड़कों पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अलकनंदा और ग्रेटर कैलाश जैसे बड़े स्कूलों के बाहर खतरा मंडरा रहा है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से पहले भी कई मासूमों की जान पेड़ गिरने, दीवार टूटने और बिजली के खंभे गिरने जैसी घटनाओं में जा चुकी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से जहां सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति बनी हुई है, वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत भी मिली है।

22 अगस्त तक झमाझम की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 अगस्त तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं, प्रदूषण स्तर भी संतोषजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 77 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: सड़क धंसकर बनी खाई, कार समाई; जलभराव-जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

New Delhi

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क टूटने जैसी घटनाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार को बुराड़ी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जब अचानक सड़क धंस गई और वहां खड़ी एक कार उसमें जा गिरी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि सड़क का आधा हिस्सा धंसकर गहरे गड्ढे में बदल गया और उसमें सफेद रंग की कार फंस गई।

विपक्ष का सरकार पर हमला

बारिश के बाद सड़क धंसने की घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी की जर्जर सड़कों पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अलकनंदा और ग्रेटर कैलाश जैसे बड़े स्कूलों के बाहर खतरा मंडरा रहा है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से पहले भी कई मासूमों की जान पेड़ गिरने, दीवार टूटने और बिजली के खंभे गिरने जैसी घटनाओं में जा चुकी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से जहां सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति बनी हुई है, वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत भी मिली है।

22 अगस्त तक झमाझम की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 अगस्त तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं, प्रदूषण स्तर भी संतोषजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 77 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-delhi-ncr-the-rains-of-rain-the-ditch-made-by/article-30897

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.