भोपाल में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी गई, बजरंग दल का हंगामा; एक युवक पुलिस के हवाले

Bhopal, MP

भोपाल के ऐशबाग इलाके में सोमवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांस से भरी एक लोडिंग ऑटो पकड़ी। आरोप है कि इसमें गो मांस था।

 इस दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया और कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और प्रारंभिक जांच में पता चला कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम अमन लाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और गोकशी के आरोप की पुष्टि कर रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना से कार्रवाई

बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश ने बताया कि अमन नामक व्यक्ति पिछले कई दिनों से गो हत्या की घटनाओं में शामिल था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह मांस से भरी गाड़ी के साथ उसे पकड़ा गया।

एसीपी बिट्टू शर्मा ने बताया कि गाड़ी और युवक को पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

घटनास्थल की स्थिति

मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि यह साधारण मांस नहीं, बल्कि गो मांस है। आसपास के इलाके के लोग और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी गई, बजरंग दल का हंगामा; एक युवक पुलिस के हवाले

Bhopal, MP

 इस दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया और कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और प्रारंभिक जांच में पता चला कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम अमन लाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और गोकशी के आरोप की पुष्टि कर रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना से कार्रवाई

बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश ने बताया कि अमन नामक व्यक्ति पिछले कई दिनों से गो हत्या की घटनाओं में शामिल था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह मांस से भरी गाड़ी के साथ उसे पकड़ा गया।

एसीपी बिट्टू शर्मा ने बताया कि गाड़ी और युवक को पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

घटनास्थल की स्थिति

मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि यह साधारण मांस नहीं, बल्कि गो मांस है। आसपास के इलाके के लोग और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bajrang-dals-ruckus-caught-in-bhopal-a-young-man-handed/article-30885

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.