इंदौर में महा स्वच्छता अभियान: मंत्री-विधायक और जनता ने खुद लगाई झाड़ू

Indore,M.P

इंदौर के राजबाड़ा और आसपास के इलाकों में रविवार को एक अनोखा स्वच्छाग्रही अभियान देखने को मिला। इस अभियान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनता के साथ मिलकर सड़कों पर झाड़ू लगाई।

 विभिन्न वार्डों में नागरिक, व्यापारिक संगठन और स्थानीय एसोसिएशन्स ने भी सफाई में भाग लिया।

इस अभियान का उद्देश्य साफ-सुथरा और सुंदर इंदौर सुनिश्चित करना था, खासकर उस दिन जब सफाई मित्रों को अवकाश था।

मंत्री विजयवर्गीय बोले – जनभागीदारी इंदौरियों के DNA में

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 20 साल पहले उन्होंने क्लीन इंदौर-ग्रीन इंदौर का सपना देखा था। आज शहर क्लीन तो बन चुका है, और ग्रीन इंदौर बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं और जनता लगातार वृक्षारोपण में हिस्सा ले रही है।

मंत्री ने कहा, “इंदौर के लोग अपने शहर से सच्चा प्यार करते हैं। जो लोग शहर से प्यार करते हैं, वे हमेशा अभियान में तैयार रहते हैं।”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव – सफाई मित्रों का सम्मान

महापौर ने कहा कि शहर में सालभर अनेक जुलूस और कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन दौरान सफाई मित्रों का योगदान बेहद अहम है। उन्होंने जनता से अपील की कि जिस दिन सफाई मित्रों को छुट्टी मिलती है, उस दिन सभी मिलकर अपने मोहल्लों और वार्ड की सफाई करें।

अभियान में शामिल हुए गणमान्य और नागरिक

इस महा अभियान में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, सांसद, पार्षद, अधिकारियों के अलावा विभिन्न एनजीओ, रहवासी संगठन और बैंकिंग संस्थान। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को सफल बनाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में महा स्वच्छता अभियान: मंत्री-विधायक और जनता ने खुद लगाई झाड़ू

Indore,M.P

 विभिन्न वार्डों में नागरिक, व्यापारिक संगठन और स्थानीय एसोसिएशन्स ने भी सफाई में भाग लिया।

इस अभियान का उद्देश्य साफ-सुथरा और सुंदर इंदौर सुनिश्चित करना था, खासकर उस दिन जब सफाई मित्रों को अवकाश था।

मंत्री विजयवर्गीय बोले – जनभागीदारी इंदौरियों के DNA में

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 20 साल पहले उन्होंने क्लीन इंदौर-ग्रीन इंदौर का सपना देखा था। आज शहर क्लीन तो बन चुका है, और ग्रीन इंदौर बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं और जनता लगातार वृक्षारोपण में हिस्सा ले रही है।

मंत्री ने कहा, “इंदौर के लोग अपने शहर से सच्चा प्यार करते हैं। जो लोग शहर से प्यार करते हैं, वे हमेशा अभियान में तैयार रहते हैं।”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव – सफाई मित्रों का सम्मान

महापौर ने कहा कि शहर में सालभर अनेक जुलूस और कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन दौरान सफाई मित्रों का योगदान बेहद अहम है। उन्होंने जनता से अपील की कि जिस दिन सफाई मित्रों को छुट्टी मिलती है, उस दिन सभी मिलकर अपने मोहल्लों और वार्ड की सफाई करें।

अभियान में शामिल हुए गणमान्य और नागरिक

इस महा अभियान में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, सांसद, पार्षद, अधिकारियों के अलावा विभिन्न एनजीओ, रहवासी संगठन और बैंकिंग संस्थान। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को सफल बनाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minister-mla-and-public-themselves-broom-in-indore/article-30881

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.