शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स 144 अंक मजबूत, निफ्टी ने पार किया 24,855 का स्तर

Business

बुधवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़त दर्ज की गई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 144 अंक की तेजी के साथ 81,482 के स्तर पर बंद हुआ।

 वहीं, निफ्टी ने 34 अंकों की मजबूती के साथ 24,855 का आंकड़ा पार किया। बाजार में यह उछाल मुख्य रूप से फार्मा, आईटी और FMCG कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के कारण देखने को मिला।

सेंसेक्स के 15 शेयर हरे निशान में
बीएसई के 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, जबकि शेष 15 में गिरावट दर्ज की गई। एलएंडटी, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में 4.72% तक की तेजी आई। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में 3.48% तक की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 21 शेयरों में तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 में से 21 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। खासकर FMCG, आईटी और फार्मा सेक्टर के इंडेक्स में हल्की मजबूती दिखी। हालांकि, ऑटो, बैंकिंग, रियल एस्टेट और मीडिया सेक्टर में कमजोरी देखी गई और ये इंडेक्स 1% तक फिसले।

वैश्विक बाजारों से मिला-जुला संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई मामूली गिरावट के साथ 40,654 पर बंद हुआ जबकि कोरिया का कोस्पी 0.74% ऊपर 3,254 पर बंद हुआ।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.36% गिरकर 25,176 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की तेजी के साथ 3,616 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भी अलग-अलग रुझान दिखे। डाउ जोन्स 0.46% गिरकर 44,633 पर बंद हुआ जबकि नैस्डेक और S&P 500 में क्रमश: 0.38% और 0.30% की तेजी रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स 144 अंक मजबूत, निफ्टी ने पार किया 24,855 का स्तर

Business

 वहीं, निफ्टी ने 34 अंकों की मजबूती के साथ 24,855 का आंकड़ा पार किया। बाजार में यह उछाल मुख्य रूप से फार्मा, आईटी और FMCG कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के कारण देखने को मिला।

सेंसेक्स के 15 शेयर हरे निशान में
बीएसई के 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, जबकि शेष 15 में गिरावट दर्ज की गई। एलएंडटी, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में 4.72% तक की तेजी आई। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में 3.48% तक की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 21 शेयरों में तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 में से 21 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। खासकर FMCG, आईटी और फार्मा सेक्टर के इंडेक्स में हल्की मजबूती दिखी। हालांकि, ऑटो, बैंकिंग, रियल एस्टेट और मीडिया सेक्टर में कमजोरी देखी गई और ये इंडेक्स 1% तक फिसले।

वैश्विक बाजारों से मिला-जुला संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्केई मामूली गिरावट के साथ 40,654 पर बंद हुआ जबकि कोरिया का कोस्पी 0.74% ऊपर 3,254 पर बंद हुआ।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.36% गिरकर 25,176 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की तेजी के साथ 3,616 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भी अलग-अलग रुझान दिखे। डाउ जोन्स 0.46% गिरकर 44,633 पर बंद हुआ जबकि नैस्डेक और S&P 500 में क्रमश: 0.38% और 0.30% की तेजी रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-update-sensex-surpassed-144-points-strengthened-24855-levels/article-29288

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.