विजय देवरकोंडा पहुंचे ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर: पवन कल्याण से मुलाकात, ‘किंगडम’ के लिए लिया आशीर्वाद

Bollywood

पैन इंडिया स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘किंगडम’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उन्होंने ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट का दौरा किया, जहां उनकी मुलाकात हुई साउथ के मेगा स्टार पवन कल्याण से।

 इस विशेष मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

किंगडम टीम को मिला पवन कल्याण का आशीर्वाद

विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘किंगडम’ की टीम के साथ पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर पहुंचे। इस दौरान फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर, अभिनेत्री श्रीलीला, ‘किंगडम’ की अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे और निर्देशक गौतम तिन्नानुरी भी मौजूद रहे।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सितारा एंटरटेनमेंट ने इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा,

“किंगडम परिवार के लिए यह एक पावर-पैक्ड पल रहा। पवन कल्याण ने टीम को शुभकामनाएं दीं और अपने आशीर्वाद से नवाज़ा।”

विजय देवरकोंडा ने साझा की भावनाएं

विजय देवरकोंडा ने इस मुलाकात की फोटो री-शेयर करते हुए लिखा:

“पवन कल्याण सर के साथ समय बिताना सुखद अनुभव था। उन्होंने गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया। उनका पहला वाक्य था—‘मुझे अकेले और शांति में रहना पसंद है’, लेकिन इसके बावजूद हमने खूब बातें कीं। उनका आशीर्वाद मिला। मैं हमेशा उनकी सेहत और खुशियों के लिए प्रार्थना करूंगा।”

क्या है फिल्म ‘किंगडम’ की कहानी?

‘किंगडम’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा एक अंडरकवर स्पाई एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला। फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

हिंदी में यह फिल्म ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विजय देवरकोंडा पहुंचे ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर: पवन कल्याण से मुलाकात, ‘किंगडम’ के लिए लिया आशीर्वाद

Bollywood

 इस विशेष मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

किंगडम टीम को मिला पवन कल्याण का आशीर्वाद

विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘किंगडम’ की टीम के साथ पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर पहुंचे। इस दौरान फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर, अभिनेत्री श्रीलीला, ‘किंगडम’ की अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे और निर्देशक गौतम तिन्नानुरी भी मौजूद रहे।

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सितारा एंटरटेनमेंट ने इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा,

“किंगडम परिवार के लिए यह एक पावर-पैक्ड पल रहा। पवन कल्याण ने टीम को शुभकामनाएं दीं और अपने आशीर्वाद से नवाज़ा।”

विजय देवरकोंडा ने साझा की भावनाएं

विजय देवरकोंडा ने इस मुलाकात की फोटो री-शेयर करते हुए लिखा:

“पवन कल्याण सर के साथ समय बिताना सुखद अनुभव था। उन्होंने गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया। उनका पहला वाक्य था—‘मुझे अकेले और शांति में रहना पसंद है’, लेकिन इसके बावजूद हमने खूब बातें कीं। उनका आशीर्वाद मिला। मैं हमेशा उनकी सेहत और खुशियों के लिए प्रार्थना करूंगा।”

क्या है फिल्म ‘किंगडम’ की कहानी?

‘किंगडम’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा एक अंडरकवर स्पाई एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला। फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

हिंदी में यह फिल्म ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/vijay-deorakonda-reached-the-set-of-ustad-bhagat-singh-meeting/article-29362

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.