हिट एंड रन केस में एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप गिरफ्तार: बोलेरो SUV की टक्कर से छात्र की मौत, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Bollywood

असम की चर्चित एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गुवाहाटी पुलिस ने हिट एंड रन केस में गिरफ्तार कर लिया है। नंदिनी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बोलेरो SUV से एक छात्र को टक्कर मारी और बिना रुके फरार हो गईं।

 हादसे में घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना 25 जुलाई की रात करीब 3 बजे गुवाहाटी के दक्षिणगांव इलाके में हुई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय समीउल हक के रूप में हुई है, जो नलबाड़ी पॉलिटेक्निक का छात्र था।

CCTV फुटेज ने खोला राज, दोस्तों ने SUV को किया ट्रैक

समीउल हादसे के वक्त घर लौट रहा था, तभी तेज़ रफ्तार बोलेरो SUV ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे के CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि गाड़ी रुकने के बजाय तेजी से आगे निकल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और समीउल के दोस्तों ने उस SUV का पीछा किया और काहिलीपाड़ा स्थित एक अपार्टमेंट तक उसका पीछा किया, जहां गाड़ी खड़ी मिली।

हादसे में छात्र को आए थे गंभीर चोटें

समीउल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां सिर में गंभीर चोट, दोनों पैरों और हाथ में फ्रैक्चर जैसी कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि नंदिनी कश्यप ने पहले इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिया था, लेकिन फिर संपर्क से पूरी तरह कट गईं

पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

गुवाहाटी पुलिस ने बुधवार रात 1:30 बजे नंदिनी कश्यप को पानबाजार महिला थाने में हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच में जुटी टीम ने उनकी बोलेरो SUV को पहले ही जब्त कर लिया था।

नंदिनी से पूछताछ के दौरान उन्होंने पहले अपनी भूमिका से इनकार किया, लेकिन CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद उन्हें BNS की धारा 105 के तहत गिरफ्तार किया गया।

थिएटर और फिल्मों में एक्टिव हैं नंदिनी

नंदिनी कश्यप 2018 से असम की फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह मोबाइल थिएटर परंपरा से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने मेघालय यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और गुवाहाटी की निवासी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हिट एंड रन केस में एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप गिरफ्तार: बोलेरो SUV की टक्कर से छात्र की मौत, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Bollywood

 हादसे में घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना 25 जुलाई की रात करीब 3 बजे गुवाहाटी के दक्षिणगांव इलाके में हुई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय समीउल हक के रूप में हुई है, जो नलबाड़ी पॉलिटेक्निक का छात्र था।

CCTV फुटेज ने खोला राज, दोस्तों ने SUV को किया ट्रैक

समीउल हादसे के वक्त घर लौट रहा था, तभी तेज़ रफ्तार बोलेरो SUV ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे के CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि गाड़ी रुकने के बजाय तेजी से आगे निकल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और समीउल के दोस्तों ने उस SUV का पीछा किया और काहिलीपाड़ा स्थित एक अपार्टमेंट तक उसका पीछा किया, जहां गाड़ी खड़ी मिली।

हादसे में छात्र को आए थे गंभीर चोटें

समीउल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां सिर में गंभीर चोट, दोनों पैरों और हाथ में फ्रैक्चर जैसी कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि नंदिनी कश्यप ने पहले इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिया था, लेकिन फिर संपर्क से पूरी तरह कट गईं

पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

गुवाहाटी पुलिस ने बुधवार रात 1:30 बजे नंदिनी कश्यप को पानबाजार महिला थाने में हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच में जुटी टीम ने उनकी बोलेरो SUV को पहले ही जब्त कर लिया था।

नंदिनी से पूछताछ के दौरान उन्होंने पहले अपनी भूमिका से इनकार किया, लेकिन CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद उन्हें BNS की धारा 105 के तहत गिरफ्तार किया गया।

थिएटर और फिल्मों में एक्टिव हैं नंदिनी

नंदिनी कश्यप 2018 से असम की फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह मोबाइल थिएटर परंपरा से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने मेघालय यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और गुवाहाटी की निवासी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/actress-nandini-kashyap-arrested-in-hit-and-run-case-arrested/article-29360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.