ट्रैक्टर से टकराकर प्याज लोडिंग वाहन नहर में गिरा: शाजापुर मंडी में 6 दिन बाद भारी आवक से लगा जाम, बाल-बाल बचे लोग

Shajapur, MP

शाजापुर जिले की कृषि उपज मंडी में सोमवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 6 दिन की छुट्टी के बाद मंडी खुलते ही सोयाबीन और प्याज की बंपर आवक हुई, जिसके चलते मंडी के बाहर जाम की स्थिति बन गई। इसी बीच एक ट्रैक्टर से टकराकर प्याज से भरा लोडिंग वाहन सड़क किनारे नहर में गिर गया।

 वाहन में भरी प्याज की बोरियां नहर में बिखर गईं, जिन्हें बाद में कर्मचारियों और किसानों ने मिलकर बाहर निकाला। नहर में बारिश का थोड़ा पानी जमा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वाहन में मौजूद आठ साल का बच्चा भी सुरक्षित रहा।

मंडी में अव्यवस्था से किसान परेशान

सोयाबीन और प्याज की भारी आवक के चलते मंडी के बाहर लंबा जाम लग गया। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह 5 बजे से ही वाहन मंडी गेट पर कतार में लगने लगते हैं।

किसान लखन मालवीय ने बताया कि हर दिन सुबह से ही यही स्थिति रहती है। वहीं, मंडौदा के किसान प्रकाश ने कहा कि उनका प्याज से भरा वाहन नहर में गिर गया, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच निकले।

प्रशासन की सफाई

मंडी सचिव भगवान सिंह परिहार ने बताया कि अधिक आवक की वजह से यह स्थिति बनी, लेकिन कुछ घंटे में हालात सामान्य हो जाएंगे। वहीं, यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने कहा कि पुलिस टीम लगातार मंडी गेट पर तैनात है और जाम जैसी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/onion-loading-vehicle-collided-with-a-tractor-and-fell-into/article-34864

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.