यूपी पंचायत चुनाव 2026: घट गईं 504 ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी, अप्रैल में मतदान संभव

Jagran Desk

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2026 से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी करते हुए राज्य में 504 ग्राम पंचायतें घटा दी हैं। अब राज्य में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।

विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। नई अधिसूचना के मुताबिक आगामी चुनाव इन्हीं ग्राम पंचायतों के आधार पर होंगे।

अधिसूचना जारी, पुनर्गठन पूरा

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना के तहत कई पंचायतों को आपस में समायोजित किया गया है। शासन स्तर पर यह निर्णय लंबे समय से लंबित था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

अप्रैल 2026 में हो सकते हैं पंचायत चुनाव

सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए मतदान अप्रैल 2026 में कराए जा सकते हैं। यह चुनाव न केवल स्थानीय प्रशासनिक ढांचे की दृष्टि से अहम है, बल्कि इसे वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का ‘सेमिफाइनल’ भी माना जा रहा है।

राजभर की मांग: हो सीधे चुनाव

पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के सीधे चुनाव की मांग की थी। उनका तर्क है कि इससे राजनीति में धनबल और बाहुबल के प्रभाव को खत्म किया जा सकता है।

हालांकि, इस मांग के लिए संविधान संशोधन और संसद से कानून पास कराना आवश्यक होगा। फिलहाल इस पर राष्ट्रीय स्तर पर कोई चर्चा शुरू नहीं हुई है।

गठबंधन बदलते समीकरण

राजनीतिक दृष्टिकोण से बात करें तो बीजेपी गठबंधन के दल आगामी पंचायत चुनाव अलग-अलग लड़ने का रुख अपना सकते हैं। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन में सपा और कांग्रेस की राहें अलग होती नजर आ रही हैं।

निषाद पार्टी के प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने स्पष्ट किया है कि वे चुनाव भले अलग लड़ें, लेकिन ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर बीजेपी का समर्थन करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

यूपी पंचायत चुनाव 2026: घट गईं 504 ग्राम पंचायतें, अधिसूचना जारी, अप्रैल में मतदान संभव

Jagran Desk

विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। नई अधिसूचना के मुताबिक आगामी चुनाव इन्हीं ग्राम पंचायतों के आधार पर होंगे।

अधिसूचना जारी, पुनर्गठन पूरा

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना के तहत कई पंचायतों को आपस में समायोजित किया गया है। शासन स्तर पर यह निर्णय लंबे समय से लंबित था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

अप्रैल 2026 में हो सकते हैं पंचायत चुनाव

सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए मतदान अप्रैल 2026 में कराए जा सकते हैं। यह चुनाव न केवल स्थानीय प्रशासनिक ढांचे की दृष्टि से अहम है, बल्कि इसे वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का ‘सेमिफाइनल’ भी माना जा रहा है।

राजभर की मांग: हो सीधे चुनाव

पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के सीधे चुनाव की मांग की थी। उनका तर्क है कि इससे राजनीति में धनबल और बाहुबल के प्रभाव को खत्म किया जा सकता है।

हालांकि, इस मांग के लिए संविधान संशोधन और संसद से कानून पास कराना आवश्यक होगा। फिलहाल इस पर राष्ट्रीय स्तर पर कोई चर्चा शुरू नहीं हुई है।

गठबंधन बदलते समीकरण

राजनीतिक दृष्टिकोण से बात करें तो बीजेपी गठबंधन के दल आगामी पंचायत चुनाव अलग-अलग लड़ने का रुख अपना सकते हैं। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन में सपा और कांग्रेस की राहें अलग होती नजर आ रही हैं।

निषाद पार्टी के प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने स्पष्ट किया है कि वे चुनाव भले अलग लड़ें, लेकिन ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर बीजेपी का समर्थन करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/up-panchayat-elections-decreased-by-2026-504-gram-panchayats-notification/article-24831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.