आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2025: साधना का अद्भुत योग, जानें किन बातों का रखें विशेष ध्यान

Dharm desk

इस वर्ष आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र 26 जून से प्रारंभ होकर 4 जुलाई तक मनाए जाएंगे। गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा के दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है। यह नवरात्रि तांत्रिक साधनाओं के लिए विशेष मानी जाती है, लेकिन गृहस्थ जन भी माँ की कृपा पाने के लिए शुद्ध और सात्विक पूजा कर सकते हैं।

इस बार गुप्त नवरात्र में ध्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग पहले ही दिन बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बनाता है।

देवी की दस महाविद्याएं और इनका महत्व

गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा के दस रौद्र और शक्तिशाली रूपों की साधना की जाती है:
काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला।
इनकी उपासना से न केवल मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन में वैभव, शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त होती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है अनिष्ट

गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा देवी मां अप्रसन्न हो सकती हैं:

  • साफ-सफाई: घर और पूजा स्थान को शुद्ध रखें। गंदगी अपवित्रता को बुलावा देती है।

  • मांस-मदिरा का परहेज: तामसिक भोजन, शराब व मांस पूरी तरह त्याज्य है।

  • रौद्र रूपों की तांत्रिक साधना से बचें: गृहस्थ जन के लिए तांत्रिक पद्धति नहीं, केवल सात्विक भक्ति उचित है।

  • तंत्र-मंत्र प्रयोग ना करें: यदि प्रशिक्षित नहीं हैं तो यह उलटा प्रभाव भी डाल सकता है।

  • ज्वारे ना बोएं: यह परंपरा केवल शारदीय व चैत्र नवरात्रि में होती है।

  • वाद-विवाद और क्रोध से बचें: शांत मन और सात्विक व्यवहार से ही साधना सफल होती है।

  • बाल कटवाना वर्जित: नवरात्रि के दिनों में यह अशुभ माना गया है।

गृहस्थों के लिए गुप्त नवरात्र में क्या करें?

गृहस्थ जीवन जीने वाले व्यक्ति इस नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ, माँ के नाम का जाप, दीपदान, और हवन कर सकते हैं। साथ ही अन्नदान, जल सेवा, और गाय-सेवा जैसे कार्य भी मां की कृपा पाने में सहायक होते हैं।

इस नवरात्र को ना करें हल्के में, ध्यान रहे हर कार्य में शुद्धता और श्रद्धा आवश्यक है

गुप्त नवरात्र की महत्ता इसी में है कि यह दिखावे की बजाय अंतरात्मा से की जाने वाली आराधना है। इसमें बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि मन, वाणी और कर्म की शुद्धता से देवी की कृपा प्राप्त की जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2025: साधना का अद्भुत योग, जानें किन बातों का रखें विशेष ध्यान

Dharm desk

इस बार गुप्त नवरात्र में ध्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग पहले ही दिन बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बनाता है।

देवी की दस महाविद्याएं और इनका महत्व

गुप्त नवरात्र में माँ दुर्गा के दस रौद्र और शक्तिशाली रूपों की साधना की जाती है:
काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला।
इनकी उपासना से न केवल मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन में वैभव, शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त होती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है अनिष्ट

गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा देवी मां अप्रसन्न हो सकती हैं:

  • साफ-सफाई: घर और पूजा स्थान को शुद्ध रखें। गंदगी अपवित्रता को बुलावा देती है।

  • मांस-मदिरा का परहेज: तामसिक भोजन, शराब व मांस पूरी तरह त्याज्य है।

  • रौद्र रूपों की तांत्रिक साधना से बचें: गृहस्थ जन के लिए तांत्रिक पद्धति नहीं, केवल सात्विक भक्ति उचित है।

  • तंत्र-मंत्र प्रयोग ना करें: यदि प्रशिक्षित नहीं हैं तो यह उलटा प्रभाव भी डाल सकता है।

  • ज्वारे ना बोएं: यह परंपरा केवल शारदीय व चैत्र नवरात्रि में होती है।

  • वाद-विवाद और क्रोध से बचें: शांत मन और सात्विक व्यवहार से ही साधना सफल होती है।

  • बाल कटवाना वर्जित: नवरात्रि के दिनों में यह अशुभ माना गया है।

गृहस्थों के लिए गुप्त नवरात्र में क्या करें?

गृहस्थ जीवन जीने वाले व्यक्ति इस नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ, माँ के नाम का जाप, दीपदान, और हवन कर सकते हैं। साथ ही अन्नदान, जल सेवा, और गाय-सेवा जैसे कार्य भी मां की कृपा पाने में सहायक होते हैं।

इस नवरात्र को ना करें हल्के में, ध्यान रहे हर कार्य में शुद्धता और श्रद्धा आवश्यक है

गुप्त नवरात्र की महत्ता इसी में है कि यह दिखावे की बजाय अंतरात्मा से की जाने वाली आराधना है। इसमें बाहरी प्रदर्शन नहीं, बल्कि मन, वाणी और कर्म की शुद्धता से देवी की कृपा प्राप्त की जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/festival-festival/ashada-gupta-navratri-2025-know-the-amazing-yoga-of-spiritual/article-24833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.