गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं लीची से बनी टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स

Lifestyle

On

गर्मी के मौसम में बच्चों को ठंडी-मीठी चीजें पीने का बहुत मन करता है। ऐसे में बाजार से लाए गए प्रिज़र्वड जूस या सॉफ्ट ड्रिंक्स उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे स्वाद के साथ सेहत भी पाएं, तो लीची से बने ड्रिंक्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। लीची न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर होती है।

इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं। घर पर बनी लीची ड्रिंक्स ना सिर्फ बच्चों को पसंद आएंगी, बल्कि बड़े भी इनका आनंद ले सकते हैं। आइए जानें कुछ आसान और टेस्टी लीची ड्रिंक्स की रेसिपी।

1. लीची शरबत

इसे बनाने के लिए एक कप लीची का गूदा लें, उसमें 2 टेबलस्पून चीनी, नींबू का रस, काला नमक और ठंडा पानी मिलाएं। सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करें और छलनी से छान लें। गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से तैयार शरबत भरें। पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें। यह ड्रिंक गर्मी में ठंडक देती है और बच्चों को बहुत पसंद आती है।

2. लीची स्मूदी

एक कप लीची, एक पका केला, आधा कप गाढ़ा दही और एक टेबलस्पून शहद को ब्लेंडर में डालकर स्मूद टेक्सचर आने तक मिक्स करें। इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े भी डालें। यह स्मूदी बच्चों के लिए बहुत हेल्दी है, क्योंकि इसमें नैचुरल मिठास और पोषण दोनों मौजूद हैं।

3. लीची मोजिटो

ग्लास में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शुगर सिरप डालें और हल्का मसलें। अब इसमें लीची का रस और बर्फ डालें। ऊपर से सोडा या स्प्राइट डालकर हल्का मिक्स करें। पुदीने की पत्तियों से सजाएं। यह ड्रिंक पार्टी में मेहमानों के लिए भी एक शानदार विकल्प हो सकता है।

4. लीची मिल्क शेक

यदि आपके बच्चे को मिल्क शेक पसंद है, तो एक कप ठंडा दूध, आधा कप लीची का गूदा और एक टेबलस्पून चीनी या शहद को मिक्सी में ब्लेंड करें। अगर आप क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं तो वनीला आइसक्रीम भी मिला सकते हैं। यह मिल्क शेक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ऊर्जा से भरपूर होता है।

ध्यान रखें:

हालांकि लीची से बनी ड्रिंक्स सेहतमंद होती हैं, लेकिन किसी भी चीज की अति हानिकारक हो सकती है। इसलिए इन ड्रिंक्स का सेवन सीमित मात्रा में करें। बच्चों को दिन में एक या दो बार से अधिक दें।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाएं लीची से बनी टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स

Lifestyle

इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करते हैं। घर पर बनी लीची ड्रिंक्स ना सिर्फ बच्चों को पसंद आएंगी, बल्कि बड़े भी इनका आनंद ले सकते हैं। आइए जानें कुछ आसान और टेस्टी लीची ड्रिंक्स की रेसिपी।

1. लीची शरबत

इसे बनाने के लिए एक कप लीची का गूदा लें, उसमें 2 टेबलस्पून चीनी, नींबू का रस, काला नमक और ठंडा पानी मिलाएं। सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करें और छलनी से छान लें। गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से तैयार शरबत भरें। पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें। यह ड्रिंक गर्मी में ठंडक देती है और बच्चों को बहुत पसंद आती है।

2. लीची स्मूदी

एक कप लीची, एक पका केला, आधा कप गाढ़ा दही और एक टेबलस्पून शहद को ब्लेंडर में डालकर स्मूद टेक्सचर आने तक मिक्स करें। इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े भी डालें। यह स्मूदी बच्चों के लिए बहुत हेल्दी है, क्योंकि इसमें नैचुरल मिठास और पोषण दोनों मौजूद हैं।

3. लीची मोजिटो

ग्लास में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और शुगर सिरप डालें और हल्का मसलें। अब इसमें लीची का रस और बर्फ डालें। ऊपर से सोडा या स्प्राइट डालकर हल्का मिक्स करें। पुदीने की पत्तियों से सजाएं। यह ड्रिंक पार्टी में मेहमानों के लिए भी एक शानदार विकल्प हो सकता है।

4. लीची मिल्क शेक

यदि आपके बच्चे को मिल्क शेक पसंद है, तो एक कप ठंडा दूध, आधा कप लीची का गूदा और एक टेबलस्पून चीनी या शहद को मिक्सी में ब्लेंड करें। अगर आप क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं तो वनीला आइसक्रीम भी मिला सकते हैं। यह मिल्क शेक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ऊर्जा से भरपूर होता है।

ध्यान रखें:

हालांकि लीची से बनी ड्रिंक्स सेहतमंद होती हैं, लेकिन किसी भी चीज की अति हानिकारक हो सकती है। इसलिए इन ड्रिंक्स का सेवन सीमित मात्रा में करें। बच्चों को दिन में एक या दो बार से अधिक दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/give-children-in-summer-make-this-tasty-and-healthy-drinks/article-21433

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.