कोरबा में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप के डसने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत, 10 महीने पहले हुई थी शादी

कोरबा (छ.ग.)

On

घर के आंगन में बाथरूम जाते समय सांप पर पड़ा पैर, तीन जगह डसने से बिगड़ी हालत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जहरीले सांप के डसने से एक 8 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। यह घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बोतली के आश्रित ग्राम टेंगरमार की है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय राधिका मांझी मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद घर के आंगन से बाथरूम की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर जमीन पर मौजूद एक सांप पर पड़ गया। इससे घबराए सांप ने राधिका को एक नहीं बल्कि तीन जगह डस लिया। राधिका की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सांप झाड़ियों में छिप चुका था।

परिजन बिना देर किए राधिका को इलाज के लिए करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई।

मृतका के पति फिरत राम मांझी ने बताया कि उनकी शादी को अभी महज 10 महीने ही हुए थे। राधिका मूल रूप से दरगा केराकछार की रहने वाली थी और आठ माह की गर्भवती थी। उनकी गर्भावस्था से जुड़ा इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिजनों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनके घर के आसपास और बाड़ी में सांप दिखाई दे रहा था। परिवार खेती-किसानी और मजदूरी के सहारे जीवन यापन करता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह हादसा और भी दुखद बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने तहसीलदार को जानकारी दी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश से होने वाली मौतों की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में घरों के आसपास सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में सतर्कता और समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

-----------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6955019d020f5/article-41674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.