कर्नाटक में स्लीपर बस में भीषण आग, 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत; लॉरी से टक्कर के बाद हादसा

नेशनल न्यूज

On

चित्रदुर्ग के हिरियूर में NH-48 पर दुर्घटना, बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी बस; पीएम मोदी ने जताया शोक

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 से 17 के बीच बताई जा रही है। हादसा NH-48 पर हिरियूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी और उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़ते हुए गलत दिशा से आई और निजी कंपनी सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के डीजल टैंक में धमाका हुआ और देखते ही देखते बस में आग लग गई। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

आग बुझाने में लगे पांच घंटे

हादसे के बाद बस और लॉरी में लगी आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब पांच घंटे लग गए। आग शांत होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए। पुलिस के अनुसार, कई शव बुरी तरह झुलस चुके हैं, इसलिए उनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट कराए जाएंगे। ज्यादातर यात्रियों ने टिकट ऑनलाइन बुक किए थे, जिससे उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

ड्राइवर-क्लीनर बचे, कई घायल

ईस्ट जोन के आईजीपी रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस के ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि लॉरी के ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। कई यात्रियों ने भी बस से कूदकर जान बचाई। घायलों को तुमकुरु जिले के शिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस चालक ने पुलिस को बताया कि सामने से आ रहे ओवरस्पीड ट्रक को देखकर उसने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन टक्कर टाल नहीं सका।

चश्मदीद का बयान

एक चश्मदीद, जो उसी समय एक स्कूल बस में सफर कर रहा था, ने बताया कि टक्कर के बाद स्लीपर बस के अंदर से यात्रियों की बचाने की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। लॉरी के बस के डीजल टैंक से टकराते ही तेज धमाका हुआ और आग भड़क उठी। पुलिस ने स्कूल बस चालक को इस मामले में महत्वपूर्ण गवाह बताया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। यह दुर्घटना एक बार फिर देश में लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा, ईंधन टैंकों की संरचना और हाइवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/massive-fire-in-sleeper-bus-in-karnataka-10-passengers-burnt/article-41049

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.