मध्यप्रदेश बना देश का सबसे तेज़ी से बढ़ता राज्य: अमित शाह

ग्वालियर (म.प्र.)

On

ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ से ₹2 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, निवेश और रोजगार पर जोर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश आज देश का सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश ने निरंतर विकास की गति बनाए रखी है। शाह ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने स्पष्ट किया कि भारत के जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में मध्यप्रदेश की भूमिका अहम होगी। उनके अनुसार, निवेश के लिए अनुकूल नीतियां, पारदर्शी प्रशासन और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति ने मध्यप्रदेश को उद्योगों का भरोसेमंद केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि यहां निवेश करना लाभकारी है और सीमित पूंजी से भी बड़े आर्थिक अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

₹2 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

समिट के दौरान अमित शाह ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित होने वाली औद्योगिक और निर्माण इकाइयों का सामूहिक भूमिपूजन किया, जिनकी कुल प्रस्तावित लागत ₹2 लाख करोड़ से अधिक है। इसके साथ ही ₹5,810 करोड़ की औद्योगिक और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में 860 औद्योगिक इकाइयों को ₹725 करोड़ की निवेश प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई।

निवेशकों को भूमि आवंटन, नई पहलें शुरू

कार्यक्रम में निवेशकों और उद्योगपतियों को आशय पत्र और भूमि आवंटन पत्र भी सौंपे गए। इस मौके पर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर आधारित कॉफी टेबल बुक और निवेश पुस्तिका का विमोचन किया गया। साइबर अपराधों से निपटने के लिए ‘ई-जीरो एफआईआर’ प्रणाली की शुरुआत भी की गई, जिससे मध्यप्रदेश देश का दूसरा राज्य बन गया है जहां यह सुविधा लागू हुई है।

लघु उद्योग और रोजगार पर फोकस

अमित शाह ने कहा कि उद्योगों के विस्तार से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और हर हाथ को काम मिलेगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश लघु और कुटीर उद्योग के क्षेत्र में देश का कॉटेज इंडस्ट्री हब बनने की ओर अग्रसर है। हाल के वर्षों में लाखों एमएसएमई इकाइयों का पंजीकरण इसी दिशा में बड़ा संकेत है।

मुख्यमंत्री का भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निवेश, रोजगार और समावेशी विकास का नया मॉडल तैयार कर रहा है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दीर्घकालिक साझेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उद्योगों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

ग्रोथ समिट को राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से न केवल आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी बल्कि क्षेत्रीय संतुलन और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-becomes-the-fastest-growing-state-of-the-country/article-41065

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.