शीतला अष्टमी या बसौड़ा कब है? जानें इस दिन देवी मां को बासी खाना का भोग क्यों चढ़ाया जाता है?

Dharm Desk

शीतला अष्टमी के दिन विधि-विधान के साथ मां की पूजा करने से निरोगी और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत को करने से चेचक और अन्य गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती हैं।

होली के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने और बासी भोजन खाने की परंपरा है। साथ ही शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को भी बासी भोजन का ही भोग लगाया जाता है। इसीलिए इसे स्थानीय भाषा में बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा या बसियौरा नामों से भी जाना जाता है। शीतला अष्टमी विशेष तौर पर मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल शीतला अष्टमी कब मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे कि इस दिन माता रानी को बासी भोजन का भोग क्यों लगाया जाता है। 

शीतला अष्टमी या बसौड़ा डेट और पूजा मुहूर्त

इस साल शीतला अष्टमी या बसौड़ा का त्यौहार 22 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि समाप्त 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा। शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। शीतला माता की पूजा अर्चना करने से जातक की समस्त मनोकामनाएं अतिशीघ्र पूर्ण होती हैं। इसके अलावा चेचक आदि से भी माता रानी छुटकारा दिलाती हैं।

शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को बासी भोजन का भोग क्यों लगाया जाता है?

माता शीतला को शीतल चीजें अति प्रिय हैं इसलिए देवी मां को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शीतला माता को मुख्य रूप चावल और घी का भोग ही लगाया जाता है। मगर चावल को शीतलाष्टमी के दिन नहीं पकाया जाता है, बल्कि सप्तमी तिथि के दिन ही बनाकर रख लिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन घर का चूल्हा नहीं जलाना चाहिए और न ही घर में खाना बनाना चाहिए, इसलिए सप्तमी तिथि पर ही सारा खाना और भोग बना लिया जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शीतला अष्टमी या बसौड़ा कब है? जानें इस दिन देवी मां को बासी खाना का भोग क्यों चढ़ाया जाता है?

Dharm Desk

होली के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने और बासी भोजन खाने की परंपरा है। साथ ही शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को भी बासी भोजन का ही भोग लगाया जाता है। इसीलिए इसे स्थानीय भाषा में बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा या बसियौरा नामों से भी जाना जाता है। शीतला अष्टमी विशेष तौर पर मालवा, निमाड़, राजस्थान और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल शीतला अष्टमी कब मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे कि इस दिन माता रानी को बासी भोजन का भोग क्यों लगाया जाता है। 

शीतला अष्टमी या बसौड़ा डेट और पूजा मुहूर्त

इस साल शीतला अष्टमी या बसौड़ा का त्यौहार 22 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि समाप्त 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा। शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त सुबह 6 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। शीतला माता की पूजा अर्चना करने से जातक की समस्त मनोकामनाएं अतिशीघ्र पूर्ण होती हैं। इसके अलावा चेचक आदि से भी माता रानी छुटकारा दिलाती हैं।

शीतला अष्टमी के दिन देवी मां को बासी भोजन का भोग क्यों लगाया जाता है?

माता शीतला को शीतल चीजें अति प्रिय हैं इसलिए देवी मां को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शीतला माता को मुख्य रूप चावल और घी का भोग ही लगाया जाता है। मगर चावल को शीतलाष्टमी के दिन नहीं पकाया जाता है, बल्कि सप्तमी तिथि के दिन ही बनाकर रख लिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन घर का चूल्हा नहीं जलाना चाहिए और न ही घर में खाना बनाना चाहिए, इसलिए सप्तमी तिथि पर ही सारा खाना और भोग बना लिया जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/know-when-shitala-ashtami-or-basauda-know-why-is-the/article-14100

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.