तेंदुलकर-गावस्कर के बाद वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन, पिता-माता ने किया सम्मानित, कप्तान ने जताई खुशी

Sports

On

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम के एक स्टैंड का नामकरण किया गया है। यह खास लेवल-3 स्टैंड, जो पहले दिवेचा पवेलियन के नाम से जाना जाता था, अब ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ के नाम से प्रसिद्ध होगा। इस स्टैंड का उद्घाटन खुद रोहित के माता-पिता गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा ने शुक्रवार को किया।

इस मौके पर रोहित शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, "मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा नाम क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के बीच इस तरह से जुड़ेगा। यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।"

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार भी उपस्थित रहे। रोहित ने कहा कि IPL में 21 मई को दिल्ली के खिलाफ मैच खेलते हुए यह अनुभव और भी खास रहेगा। उन्होंने अपने परिवार, मुंबई इंडियंस टीम और सभी समर्थकों का धन्यवाद भी किया।

वानखेड़े स्टेडियम में अन्य नामांकन

वानखेड़े स्टेडियम के ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 का नाम अब ‘शरद पवार स्टैंड’ और लेवल-4 का नाम ‘अजीत वाडेकर स्टैंड’ रखा गया है। इसके अलावा, स्टेडियम के ऑफिस का नाम पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है। यह सभी नामांकन महाराष्ट्र के नेता मिलिंद नार्वेकर के प्रस्ताव के बाद मंजूर किए गए।

सचिन और गावस्कर के बाद रोहित की नई पहचान

रोहित शर्मा इस सम्मान के साथ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेट के दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम पर भी वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड नामित हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसी प्रतिष्ठित ICC ट्रॉफी जीती हैं। इसके अलावा, टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उपविजेता का खिताब भी हासिल किया।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

हाल ही में, 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए अपने फैंस को इस फैसले से अवगत कराया था।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

तेंदुलकर-गावस्कर के बाद वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन, पिता-माता ने किया सम्मानित, कप्तान ने जताई खुशी

Sports

इस मौके पर रोहित शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, "मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा नाम क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के बीच इस तरह से जुड़ेगा। यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।"

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार भी उपस्थित रहे। रोहित ने कहा कि IPL में 21 मई को दिल्ली के खिलाफ मैच खेलते हुए यह अनुभव और भी खास रहेगा। उन्होंने अपने परिवार, मुंबई इंडियंस टीम और सभी समर्थकों का धन्यवाद भी किया।

वानखेड़े स्टेडियम में अन्य नामांकन

वानखेड़े स्टेडियम के ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 का नाम अब ‘शरद पवार स्टैंड’ और लेवल-4 का नाम ‘अजीत वाडेकर स्टैंड’ रखा गया है। इसके अलावा, स्टेडियम के ऑफिस का नाम पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है। यह सभी नामांकन महाराष्ट्र के नेता मिलिंद नार्वेकर के प्रस्ताव के बाद मंजूर किए गए।

सचिन और गावस्कर के बाद रोहित की नई पहचान

रोहित शर्मा इस सम्मान के साथ सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेट के दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम पर भी वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड नामित हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसी प्रतिष्ठित ICC ट्रॉफी जीती हैं। इसके अलावा, टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उपविजेता का खिताब भी हासिल किया।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

हाल ही में, 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए अपने फैंस को इस फैसले से अवगत कराया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/after-tendulkar-gavaskar-rohit-sharma-stand-inaugurated-at-wankhede-stadium-father/article-21203

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.