मऊगंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग 10 घंटे कुएं में फंसे रहे, 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए

Mauganj, MP

On

मऊगंज के खटखरी गांव में 75 साल के बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा करीब 10 घंटे तक एक 25 फीट गहरी और संकरी सूखी कुएं में फंसे रहे। इस दौरान एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड इमरजेंसी रिस्क्यू फोर्स) की टीम ने रस्सी के सहारे लगभग 6 घंटे तक चलाए गए जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी जैसे कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी, एएसपी विक्रम सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासनिक कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग रामगोपाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बाधाएं

शुरुआत में कुशवाहा को सीधे कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कुएं की संकरी दीवारें और मीथेन गैस की उपस्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पाया। कलेक्टर के निर्देशानुसार, कुएं के समानांतर जेसीबी से गड्ढा खोदना शुरू किया गया, पर यह प्रयास भी बाधित रहा। मीथेन गैस की जांच के बाद उसमें ऑक्सीजन डालकर गैस को निष्क्रिय किया गया। इसके बाद एसडीईआरएफ के जवान रस्सी के सहारे कुएं के अंदर उतर कर बुजुर्ग को बाहर निकालने में सफल रहे।

परिवार और ग्रामीणों का साहसिक प्रयास

बताया गया कि रामगोपाल सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर तक घर वापसी नहीं होने पर परिजन और ग्रामीण उनकी खोज में जुट गए। वे खुद भी कुएं से निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब परिणाम नकारात्मक रहा तो पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। इस बीच, परिजन और ग्रामीण लगातार कुएं में फंसे बुजुर्ग से बात करते रहे, जिससे उनका मनोबल बना रहा।

प्रशासन ने जताया राहत का अहसास

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस रेस्क्यू को चुनौतीपूर्ण बताया और बचावकर्मियों के साहस समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के जटिल ऑपरेशन में समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन सभी की तत्परता और टीमवर्क से बुजुर्ग सुरक्षित वापस आए, यह बड़ी राहत की बात है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

मऊगंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग 10 घंटे कुएं में फंसे रहे, 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए

Mauganj, MP

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी जैसे कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप कुमार सोनी, एएसपी विक्रम सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासनिक कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग रामगोपाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बाधाएं

शुरुआत में कुशवाहा को सीधे कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कुएं की संकरी दीवारें और मीथेन गैस की उपस्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पाया। कलेक्टर के निर्देशानुसार, कुएं के समानांतर जेसीबी से गड्ढा खोदना शुरू किया गया, पर यह प्रयास भी बाधित रहा। मीथेन गैस की जांच के बाद उसमें ऑक्सीजन डालकर गैस को निष्क्रिय किया गया। इसके बाद एसडीईआरएफ के जवान रस्सी के सहारे कुएं के अंदर उतर कर बुजुर्ग को बाहर निकालने में सफल रहे।

परिवार और ग्रामीणों का साहसिक प्रयास

बताया गया कि रामगोपाल सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर तक घर वापसी नहीं होने पर परिजन और ग्रामीण उनकी खोज में जुट गए। वे खुद भी कुएं से निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब परिणाम नकारात्मक रहा तो पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। इस बीच, परिजन और ग्रामीण लगातार कुएं में फंसे बुजुर्ग से बात करते रहे, जिससे उनका मनोबल बना रहा।

प्रशासन ने जताया राहत का अहसास

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस रेस्क्यू को चुनौतीपूर्ण बताया और बचावकर्मियों के साहस समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के जटिल ऑपरेशन में समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन सभी की तत्परता और टीमवर्क से बुजुर्ग सुरक्षित वापस आए, यह बड़ी राहत की बात है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mauganj-75-year-old-elderly-10-hours-stuck-in/article-21205

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.