रिलीज से पहले ही छा गई ‘कुबेरा’, रश्मिका-धनुष की जोड़ी बनी चर्चा का केंद्र

Bollywod

On

साउथ सुपरस्टार धनुष और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘कुबेरा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर ली हैं।

यह एक्शन-ड्रामा फिल्म जहां अपनी दमदार स्टारकास्ट के चलते चर्चा में है, वहीं इसकी मार्केट वैल्यू भी हैरान कर देने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डिजिटल राइट्स करोड़ों में बिक चुके हैं, जिससे मेकर्स को पहले ही भारी मुनाफा हो चुका है।

रश्मिका और धनुष की जोड़ी से हाई एक्सपेक्टेशन

रश्मिका मंदाना, जो हाल ही में ‘एनिमल’, ‘छावा’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं, अब धनुष के साथ ‘कुबेरा’ में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक आम इंसान की गरीबी से अमीरी तक के सफर को बयां करती है, जिसमें पैसा और महत्वाकांक्षा मुख्य विषय हैं। यही वजह है कि फिल्म का नाम 'कुबेरा' रखा गया है — जो हिंदू धर्म में धन के देवता माने जाते हैं।

ओटीटी डील से मेकर्स की बल्ले-बल्ले

फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसकी डिजिटल डील ने सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म के डिजिटल राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रश्मिका और धनुष के साथ सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज और भारी बजट

120 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी ‘कुबेरा’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन किया है प्रसिद्ध फिल्ममेकर शेखर कम्मुला ने, जो इससे पहले कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

रिलीज डेट और संभावनाएं

कुबेरा’ को 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कंटेंट, कास्ट और मेकिंग क्वालिटी के आधार पर फिल्म से हाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यह फिल्म रश्मिका मंदाना की एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

रिलीज से पहले ही छा गई ‘कुबेरा’, रश्मिका-धनुष की जोड़ी बनी चर्चा का केंद्र

Bollywod

यह एक्शन-ड्रामा फिल्म जहां अपनी दमदार स्टारकास्ट के चलते चर्चा में है, वहीं इसकी मार्केट वैल्यू भी हैरान कर देने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डिजिटल राइट्स करोड़ों में बिक चुके हैं, जिससे मेकर्स को पहले ही भारी मुनाफा हो चुका है।

रश्मिका और धनुष की जोड़ी से हाई एक्सपेक्टेशन

रश्मिका मंदाना, जो हाल ही में ‘एनिमल’, ‘छावा’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं, अब धनुष के साथ ‘कुबेरा’ में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक आम इंसान की गरीबी से अमीरी तक के सफर को बयां करती है, जिसमें पैसा और महत्वाकांक्षा मुख्य विषय हैं। यही वजह है कि फिल्म का नाम 'कुबेरा' रखा गया है — जो हिंदू धर्म में धन के देवता माने जाते हैं।

ओटीटी डील से मेकर्स की बल्ले-बल्ले

फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसकी डिजिटल डील ने सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म के डिजिटल राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रश्मिका और धनुष के साथ सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज और भारी बजट

120 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी ‘कुबेरा’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन किया है प्रसिद्ध फिल्ममेकर शेखर कम्मुला ने, जो इससे पहले कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

रिलीज डेट और संभावनाएं

कुबेरा’ को 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कंटेंट, कास्ट और मेकिंग क्वालिटी के आधार पर फिल्म से हाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यह फिल्म रश्मिका मंदाना की एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/crores-of-rashika-dhanush-became-the-center-of-discussion-of-millions/article-21199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.