घर के बाहर खेलते बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur, CG

On

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चों को बेरहमी से रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

करमपुर गांव में हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है। शनिवार दोपहर बच्चे अपने घर के सामने खेल रहे थे, तभी तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने अचानक नियंत्रण खोते हुए उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक शराब के नशे में था और कार बेकाबू होकर बच्चों के ऊपर चढ़ गई।

ढाई और तीन साल के बच्चों की मौत

हादसे में ढाई साल और तीन साल के दो मासूमों की जान चली गई। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, दो अन्य बच्चे घायल हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शराब और लापरवाही का घातक मेल

यह घटना सिर्फ लापरवाही की पराकाष्ठा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शराब के नशे में वाहन चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। मासूमों की असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

घर के बाहर खेलते बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

Surajpur, CG

करमपुर गांव में हुआ हादसा

यह दर्दनाक घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है। शनिवार दोपहर बच्चे अपने घर के सामने खेल रहे थे, तभी तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने अचानक नियंत्रण खोते हुए उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक शराब के नशे में था और कार बेकाबू होकर बच्चों के ऊपर चढ़ गई।

ढाई और तीन साल के बच्चों की मौत

हादसे में ढाई साल और तीन साल के दो मासूमों की जान चली गई। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, दो अन्य बच्चे घायल हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शराब और लापरवाही का घातक मेल

यह घटना सिर्फ लापरवाही की पराकाष्ठा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शराब के नशे में वाहन चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। मासूमों की असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/children-playing-outside-the-house-arrested-a-high-speed-car/article-20414

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.