भोपाल रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान

Bhopal, MP

On

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।

 एयरपोर्ट पर अलर्ट के बाद अब रेलवे स्टेशन को भी हाई-सिक्योरिटी ज़ोन घोषित किया गया है। स्टेशन परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। डॉग स्क्वाड और बॉम्ब डिटेक्शन स्क्वाड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी प्लेटफॉर्म, स्टेशन के बाहरी हिस्सों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बल संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके सामान की भी कड़ी जांच की जा रही है।

सुरक्षा प्रबंध सिर्फ रेलवे स्टेशन तक सीमित नहीं हैं। पूरे भोपाल शहर को 7 अलग-अलग सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ज़ोन में एक एसडीएम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। इन टीमों में पुलिस, प्रशासन, फूड विभाग, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और अन्य आवश्यक विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इनका उद्देश्य आपात स्थिति में तेज़ी से और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करना है।

राज्य प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान

Bhopal, MP

 एयरपोर्ट पर अलर्ट के बाद अब रेलवे स्टेशन को भी हाई-सिक्योरिटी ज़ोन घोषित किया गया है। स्टेशन परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। डॉग स्क्वाड और बॉम्ब डिटेक्शन स्क्वाड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी प्लेटफॉर्म, स्टेशन के बाहरी हिस्सों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा बल संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके सामान की भी कड़ी जांच की जा रही है।

सुरक्षा प्रबंध सिर्फ रेलवे स्टेशन तक सीमित नहीं हैं। पूरे भोपाल शहर को 7 अलग-अलग सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ज़ोन में एक एसडीएम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। इन टीमों में पुलिस, प्रशासन, फूड विभाग, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और अन्य आवश्यक विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इनका उद्देश्य आपात स्थिति में तेज़ी से और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करना है।

राज्य प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/high-alert-stationed-at-bhopal-railway-station/article-20400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.