बिजली विभाग के अफसर पर EOW का शिकंजा: करोड़ों की संपत्ति, फैक्ट्री, बैंक खाते और लॉकर का खुलासा

Narsinghpur

On

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पदस्थ रहे और वर्तमान में कटनी में बिजली विभाग के विजिलेंस अधिकारी उमाशंकर पराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। जबलपुर मुख्यालय से आई 15 सदस्यीय टीम ने सुबह 7 बजे उनके ठिकानों पर एक साथ छापे मारे।

जांच में करोड़ों की अवैध संपत्ति, बायो कैमिकल वेस्ट फैक्ट्री, कई मकान, प्लॉट और आठ बैंक खातों का खुलासा हुआ है। साथ ही कई बैंकों में लॉकर होने की भी जानकारी सामने आई है।

रोसरा कॉलोनी के दो मकान, तरेली में फैक्ट्री

EOW के डीएसपी एपी सिंह के मुताबिक, उमाशंकर पराशर के पास नरसिंहपुर की रोसरा कॉलोनी में दो मकान हैं। इसके अलावा तरेली क्षेत्र में बायो कैमिकल वेस्ट की एक फैक्ट्री संचालित की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दो अतिरिक्त प्लॉट की जानकारी भी मिली है, जिनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

पति-पत्नी के नाम 8 बैंक खाते, लॉकर भी सील

EOW के अनुसार, उमाशंकर और उनकी पत्नी के नाम विभिन्न बैंकों में आठ खाते हैं। साथ ही कुछ बैंकों में लॉकर भी हैं, जिन्हें टीम ने सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी फाइलें भी जब्त की गई हैं।

शिकायत पर शुरू हुई थी जांच

सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर EOW को शिकायत मिली थी कि उमाशंकर पराशर के पास उनकी आय से कहीं अधिक संपत्ति है। प्राथमिक जांच में यह शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

EOW की टीम ने बताया कि संपत्ति के वास्तविक मूल्य का आकलन जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। टीम अब फैक्ट्री अन्य ठिकानों की गहन तलाशी लेने की तैयारी में है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

बिजली विभाग के अफसर पर EOW का शिकंजा: करोड़ों की संपत्ति, फैक्ट्री, बैंक खाते और लॉकर का खुलासा

Narsinghpur

जांच में करोड़ों की अवैध संपत्ति, बायो कैमिकल वेस्ट फैक्ट्री, कई मकान, प्लॉट और आठ बैंक खातों का खुलासा हुआ है। साथ ही कई बैंकों में लॉकर होने की भी जानकारी सामने आई है।

रोसरा कॉलोनी के दो मकान, तरेली में फैक्ट्री

EOW के डीएसपी एपी सिंह के मुताबिक, उमाशंकर पराशर के पास नरसिंहपुर की रोसरा कॉलोनी में दो मकान हैं। इसके अलावा तरेली क्षेत्र में बायो कैमिकल वेस्ट की एक फैक्ट्री संचालित की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दो अतिरिक्त प्लॉट की जानकारी भी मिली है, जिनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

पति-पत्नी के नाम 8 बैंक खाते, लॉकर भी सील

EOW के अनुसार, उमाशंकर और उनकी पत्नी के नाम विभिन्न बैंकों में आठ खाते हैं। साथ ही कुछ बैंकों में लॉकर भी हैं, जिन्हें टीम ने सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी फाइलें भी जब्त की गई हैं।

शिकायत पर शुरू हुई थी जांच

सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर EOW को शिकायत मिली थी कि उमाशंकर पराशर के पास उनकी आय से कहीं अधिक संपत्ति है। प्राथमिक जांच में यह शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

EOW की टीम ने बताया कि संपत्ति के वास्तविक मूल्य का आकलन जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। टीम अब फैक्ट्री अन्य ठिकानों की गहन तलाशी लेने की तैयारी में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/eow-screws-on-electricity-department-officer-disclosure-of-property-bank/article-20402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.