मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद DEO सावंत को पद से हटाया गया: बोर्ड परीक्षा में गिरते रिजल्ट बने बड़ी वजह

Raipur, CG

On

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित प्रशासनिक रवैये का असर अब राज्य के शिक्षा विभाग में भी दिखने लगा है। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में महासमुंद जिले के शैक्षणिक परिणामों पर मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.आर. सावंत को पद से हटा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।

स्थानांतरण के आदेश जारी, नए DEO की नियुक्ति

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. सावंत को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब जगदलपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को महासमुंद जिले का नया प्रभारी DEO बनाया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को नवागढ़ का नया BEO नियुक्त किया गया है।

कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन जिलों में शैक्षणिक प्रदर्शन कमजोर है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग में किसी भी तरह की निष्क्रियता या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संदेश साफ: गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं

इस कार्रवाई से राज्य सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उसकी प्राथमिकता स्पष्ट है। बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को केवल आंकड़ों में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़ा जा रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद DEO सावंत को पद से हटाया गया: बोर्ड परीक्षा में गिरते रिजल्ट बने बड़ी वजह

Raipur, CG

स्थानांतरण के आदेश जारी, नए DEO की नियुक्ति

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. सावंत को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब जगदलपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को महासमुंद जिले का नया प्रभारी DEO बनाया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को नवागढ़ का नया BEO नियुक्त किया गया है।

कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आयोजित सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन जिलों में शैक्षणिक प्रदर्शन कमजोर है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग में किसी भी तरह की निष्क्रियता या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संदेश साफ: गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं

इस कार्रवाई से राज्य सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उसकी प्राथमिकता स्पष्ट है। बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को केवल आंकड़ों में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़ा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-the-strictness-of-the-chief-minister-deo-sawant-removed/article-20412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.