‘हम पीछे नहीं हटेंगे’: भारत-पाक तनाव के बीच संजय दत्त ने किया सेना को सलाम, कहा– यह हमारी लड़ाई भी है

Bollywod

On

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने भारतीय सेना का समर्थन करते हुए एक साहसिक संदेश दिया है। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा है कि अब पीछे हटने का समय नहीं है और यह लड़ाई केवल सेना की नहीं बल्कि हर भारतीय की लड़ाई है।

फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले संजय दत्त ने असल जिंदगी में भी एक सच्चे देशभक्त की तरह सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को "रियल हीरो" करार देते हुए उनके अदम्य साहस, समर्पण और देशभक्ति को सलाम किया।

आतंकवाद के खिलाफ संजय की सख्त चेतावनी

संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा,

"हमारे लोगों पर लगातार हो रहे हमलों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम पूरी ताकत और दृढ़ निश्चय के साथ जवाब देंगे। यह लड़ाई किसी राष्ट्र या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ है जो डर और हिंसा के साए में पनपते हैं।"

उन्होंने आतंकियों को "कायर" बताया और स्पष्ट किया कि भारत ऐसा देश है जो कभी झुकता नहीं है।

सेना पर जताया गर्व

अभिनेता ने कहा कि देश की सेना सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं कर रही है, बल्कि हर बच्चे के सपनों, हर परिवार की शांति और देश की आत्मा की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने लिखा,

"मुझे अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। वे निडर होकर हर आतंकी साजिश का जवाब दे रहे हैं। वे हमारे सच्चे नायक हैं और मैं उन्हें सलाम करता हूं।"

"यह लड़ाई केवल जवानों की नहीं"

संजय दत्त ने अपने संदेश में देशवासियों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा,

"यह लड़ाई केवल हमारी सेना की नहीं, हम सभी की है। हमें डरना नहीं है। हमारी एकता, साहस और संकल्प हमेशा कायम रहेगा। जरूरत पड़ी तो हम हर संभव तरीके से देश की सेवा करेंगे।"

पाकिस्तान की हरकतों पर देशभर में गुस्सा

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों द्वारा की गई कायराना हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। बावजूद इसके पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में देशभर में नाराजगी का माहौल है और आम नागरिक से लेकर कलाकार तक सेना के साथ खड़े नजर रहे हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

‘हम पीछे नहीं हटेंगे’: भारत-पाक तनाव के बीच संजय दत्त ने किया सेना को सलाम, कहा– यह हमारी लड़ाई भी है

Bollywod

फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले संजय दत्त ने असल जिंदगी में भी एक सच्चे देशभक्त की तरह सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को "रियल हीरो" करार देते हुए उनके अदम्य साहस, समर्पण और देशभक्ति को सलाम किया।

आतंकवाद के खिलाफ संजय की सख्त चेतावनी

संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा,

"हमारे लोगों पर लगातार हो रहे हमलों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम पूरी ताकत और दृढ़ निश्चय के साथ जवाब देंगे। यह लड़ाई किसी राष्ट्र या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ है जो डर और हिंसा के साए में पनपते हैं।"

उन्होंने आतंकियों को "कायर" बताया और स्पष्ट किया कि भारत ऐसा देश है जो कभी झुकता नहीं है।

सेना पर जताया गर्व

अभिनेता ने कहा कि देश की सेना सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं कर रही है, बल्कि हर बच्चे के सपनों, हर परिवार की शांति और देश की आत्मा की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने लिखा,

"मुझे अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। वे निडर होकर हर आतंकी साजिश का जवाब दे रहे हैं। वे हमारे सच्चे नायक हैं और मैं उन्हें सलाम करता हूं।"

"यह लड़ाई केवल जवानों की नहीं"

संजय दत्त ने अपने संदेश में देशवासियों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा,

"यह लड़ाई केवल हमारी सेना की नहीं, हम सभी की है। हमें डरना नहीं है। हमारी एकता, साहस और संकल्प हमेशा कायम रहेगा। जरूरत पड़ी तो हम हर संभव तरीके से देश की सेवा करेंगे।"

पाकिस्तान की हरकतों पर देशभर में गुस्सा

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों द्वारा की गई कायराना हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। बावजूद इसके पाकिस्तान की ओर से उकसावे वाली हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में देशभर में नाराजगी का माहौल है और आम नागरिक से लेकर कलाकार तक सेना के साथ खड़े नजर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/we-will-not-back-back-amidst-indo-pak-tension-sanjay-dutt/article-20416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.