MP: इंदौर की महू छावनी में सुरक्षा अलर्ट, ग्वालियर एयरपोर्ट शुरू, भोपाल में 'सिंदूर खेला', सेना के लिए दुआएं

Bhopal, MP

On

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के जवाबी प्रहार ने देशभर में सुरक्षा और एकजुटता की लहर दौड़ा दी है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं और आमजन भावनात्मक रूप से सेना के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

महू छावनी में हाई अलर्ट, घर-घर सर्चिंग अभियान

इंदौर की महू सैन्य छावनी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बलों की टीमें बंदा बस्ती और हैदराबादी बस्ती जैसे इलाकों में घर-घर सर्चिंग कर रही हैं। एएसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान जारी निर्देशों को सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। 30 से अधिक सशस्त्र जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

ग्वालियर एयरपोर्ट फिर से खुला, सुरक्षा के बीच उड़ानों की बहाली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद किए गए ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट को शनिवार से यात्रियों के लिए पुनः खोल दिया गया है। हालांकि अब केवल टिकट धारकों को ही एयरपोर्ट में प्रवेश की अनुमति है और चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भोपाल में महिला कार्यकर्ताओं का 'सिंदूर खेला'

भोपाल के न्यू मार्केट में बीजेपी महिला मोर्चा ने शनिवार शाम 'सिंदूर खेला' का आयोजन कर सैनिकों की सलामती के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन में महिलाएं परंपरागत तरीके से एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर एकजुटता का संदेश देती नजर आईं।

देवास और गुना में हनुमान चालीसा के पाठ

देवास में पूर्व सैनिकों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और जवानों के सकुशल रहने की प्रार्थना की। वहीं गुना की हनुमान टेकरी में श्रद्धालुओं ने “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारों के साथ पाठ कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

भिंड में बॉर्डर चेकिंग और सायरन सिस्टम का निर्णय

भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और एसपी की बैठक में बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में आपात सायरन सिस्टम लगाए जाएंगे। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर भी सर्चिंग अभियान तेज किया गया है।

रतलाम में युद्धकालीन प्लानिंग की बैठक

रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर युद्ध जैसी परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

पाक-तुर्की पर राजनीतिक हमला

बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने टर्की के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने टर्किश एयरलाइंस को सभी ट्रैवल पोर्टल्स से हटाने की मांग की और जनता से भी ऐसी कंपनियों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

खंडवा में पाक-बांग्लादेशी नागरिकों पर शिकंजा

खंडवा विधायक कंचन तनवे ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने क्षेत्र में रह रहे अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आयुष संस्थानों को 24x7 स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) और आयुष मंत्रालय ने देश के सभी आयुष कॉलेजों को सातों दिन, चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। अस्पतालों को ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक और इमरजेंसी सुविधाओं के साथ पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

MP: इंदौर की महू छावनी में सुरक्षा अलर्ट, ग्वालियर एयरपोर्ट शुरू, भोपाल में 'सिंदूर खेला', सेना के लिए दुआएं

Bhopal, MP

महू छावनी में हाई अलर्ट, घर-घर सर्चिंग अभियान

इंदौर की महू सैन्य छावनी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बलों की टीमें बंदा बस्ती और हैदराबादी बस्ती जैसे इलाकों में घर-घर सर्चिंग कर रही हैं। एएसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान जारी निर्देशों को सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। 30 से अधिक सशस्त्र जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

ग्वालियर एयरपोर्ट फिर से खुला, सुरक्षा के बीच उड़ानों की बहाली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद किए गए ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट को शनिवार से यात्रियों के लिए पुनः खोल दिया गया है। हालांकि अब केवल टिकट धारकों को ही एयरपोर्ट में प्रवेश की अनुमति है और चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भोपाल में महिला कार्यकर्ताओं का 'सिंदूर खेला'

भोपाल के न्यू मार्केट में बीजेपी महिला मोर्चा ने शनिवार शाम 'सिंदूर खेला' का आयोजन कर सैनिकों की सलामती के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन में महिलाएं परंपरागत तरीके से एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर एकजुटता का संदेश देती नजर आईं।

देवास और गुना में हनुमान चालीसा के पाठ

देवास में पूर्व सैनिकों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और जवानों के सकुशल रहने की प्रार्थना की। वहीं गुना की हनुमान टेकरी में श्रद्धालुओं ने “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारों के साथ पाठ कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

भिंड में बॉर्डर चेकिंग और सायरन सिस्टम का निर्णय

भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और एसपी की बैठक में बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में आपात सायरन सिस्टम लगाए जाएंगे। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर भी सर्चिंग अभियान तेज किया गया है।

रतलाम में युद्धकालीन प्लानिंग की बैठक

रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर युद्ध जैसी परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

पाक-तुर्की पर राजनीतिक हमला

बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला ने टर्की के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने टर्किश एयरलाइंस को सभी ट्रैवल पोर्टल्स से हटाने की मांग की और जनता से भी ऐसी कंपनियों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

खंडवा में पाक-बांग्लादेशी नागरिकों पर शिकंजा

खंडवा विधायक कंचन तनवे ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपने क्षेत्र में रह रहे अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आयुष संस्थानों को 24x7 स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) और आयुष मंत्रालय ने देश के सभी आयुष कॉलेजों को सातों दिन, चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। अस्पतालों को ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक और इमरजेंसी सुविधाओं के साथ पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/security-alert-in-mhow-cantonment-of-indore-gwalior-airport-starts/article-20404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.