इंदौर: बम स्क्वॉड टीम की सख्त सुरक्षा जांच, मॉल और अस्पताल में की जांच

Indore, MP

On

इंदौर में शनिवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम ने ट्रेजर आइलैंड मॉल में अचानक सुरक्षा जांच शुरू की।

टीम ने स्निफर डॉग और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर मॉल के हर कोने की गहनता से जांच की। इस दौरान मॉल में आए कुछ लोगों के बैग भी चेक किए गए। इसके बाद बीडीएस टीम शेल्बी अस्पताल में भी जांच करने पहुंची।

यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच सुरक्षा को लेकर उठाया गया था। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो एक ईमेल के जरिए दी गई थी। धमकी की जानकारी मिलने के बाद स्टेडियम में भी बम डिटेक्शन स्क्वॉड द्वारा जांच की गई, हालांकि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मॉल और अस्पताल में हुई तलाशी अभियान में बीडीएस टीम ने सिर्फ दुकानों, काउंटरों और फूड जोन ही नहीं, बल्कि डस्टबिन जैसे छोटे स्थानों की भी जांच की। टीम ने मॉल में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की और उनके बैग की भी जांच की।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियमित मॉक ड्रिल की जाती है, जिसमें बीडीएस टीम की सक्रियता सुनिश्चित की जाती है। शनिवार को यह जांच टीआई मॉल और शेल्बी अस्पताल में पूरी की गई। भविष्य में भी इस तरह की जांचों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

इंदौर: बम स्क्वॉड टीम की सख्त सुरक्षा जांच, मॉल और अस्पताल में की जांच

Indore, MP

टीम ने स्निफर डॉग और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर मॉल के हर कोने की गहनता से जांच की। इस दौरान मॉल में आए कुछ लोगों के बैग भी चेक किए गए। इसके बाद बीडीएस टीम शेल्बी अस्पताल में भी जांच करने पहुंची।

यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच सुरक्षा को लेकर उठाया गया था। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो एक ईमेल के जरिए दी गई थी। धमकी की जानकारी मिलने के बाद स्टेडियम में भी बम डिटेक्शन स्क्वॉड द्वारा जांच की गई, हालांकि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मॉल और अस्पताल में हुई तलाशी अभियान में बीडीएस टीम ने सिर्फ दुकानों, काउंटरों और फूड जोन ही नहीं, बल्कि डस्टबिन जैसे छोटे स्थानों की भी जांच की। टीम ने मॉल में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की और उनके बैग की भी जांच की।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियमित मॉक ड्रिल की जाती है, जिसमें बीडीएस टीम की सक्रियता सुनिश्चित की जाती है। शनिवार को यह जांच टीआई मॉल और शेल्बी अस्पताल में पूरी की गई। भविष्य में भी इस तरह की जांचों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-bomb-squad-team-strict-security-checks-ti-mall-and/article-20408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.