IPL 2025: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम

Sports

On

आईपीएल 2025 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पंजाब ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला गया।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। टीम के लिए नेहल वाधेरा ने 37 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शशांक सिंह ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। यशस्वी जायसवाल (50 रन) और वैभव सूर्यवंशी (40 रन) की ओपनिंग जोड़ी ने महज 29 गेंदों में 76 रन जोड़ दिए। हालांकि मिडल ओवर्स में टीम की लय बिगड़ गई और उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। कप्तान संजू सैमसन (20 रन) और रियान पराग (13 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए।

हालांकि, ध्रुव जुरेल ने एक छोर संभालते हुए 53 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई और 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

पंजाब की जीत के हीरो रहे हरप्रीत बरार, जिन्होंने 4 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को आउट कर राजस्थान की पारी की कमर तोड़ दी। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ मैच' चुना गया।

अब पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए आत्मविश्वास से भरी नजर रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स को अगले मुकाबलों में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम

Sports

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। टीम के लिए नेहल वाधेरा ने 37 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शशांक सिंह ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। यशस्वी जायसवाल (50 रन) और वैभव सूर्यवंशी (40 रन) की ओपनिंग जोड़ी ने महज 29 गेंदों में 76 रन जोड़ दिए। हालांकि मिडल ओवर्स में टीम की लय बिगड़ गई और उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। कप्तान संजू सैमसन (20 रन) और रियान पराग (13 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए।

हालांकि, ध्रुव जुरेल ने एक छोर संभालते हुए 53 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई और 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

पंजाब की जीत के हीरो रहे हरप्रीत बरार, जिन्होंने 4 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को आउट कर राजस्थान की पारी की कमर तोड़ दी। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ मैच' चुना गया।

अब पंजाब किंग्स प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए आत्मविश्वास से भरी नजर रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स को अगले मुकाबलों में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2025-punjab-kings-defeated-rajasthan-royals-by-10-runs/article-21368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.