- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
Raipur, CG
हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हौज इलाके में रविवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,
"हैदराबाद के चारमीनार के निकट हुए भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की असमय मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही, इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
हादसा गुलजार हौज इलाके की एक रिहायशी एवं व्यावसायिक इमारत में आग लगने के कारण हुआ। इस दर्दनाक हादसे में आठ बच्चे और पांच महिलाएं भी अपनी जान गंवा चुकी हैं। यह घटना हैदराबाद में पिछले कुछ वर्षों की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक मानी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए