नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का शुभारंभ, 14 हजार ग्रामीण होंगे लाभान्वित

Raipur, CG

On

लंबे समय से नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की कमी को दूर करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास से किया। इस शाखा के खुलने से लगभग 12 आसपास के गांवों के करीब 14 हजार ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि यह दिन इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सुरक्षा एवं विकास नीति के चलते बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद पर काफी हद तक काबू पाया गया है, जिससे विकास की नई राह खुली है।

सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं, जो ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। एक वर्ष के भीतर यह सुविधा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस मौके पर कहा कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह इलाका नक्सलवाद से गहराई तक प्रभावित था। उस समय इस भवन में ग्रामीण बैंक की शाखा थी, जिसे नक्सलियों ने लूटने का प्रयास किया था। आज उसी भवन में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं की राशि उनके गांव में ही प्राप्त होगी।

वित्त मंत्री ने बैंक शाखा का निरीक्षण करते हुए अपना भी खाता खुलवाया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी ने भी बैंक खाता खुलवाया। उल्लेखनीय है कि शाखा के साथ एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीणों को नकदी लेनदेन में सुविधा होगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का शुभारंभ, 14 हजार ग्रामीण होंगे लाभान्वित

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि यह दिन इस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सुरक्षा एवं विकास नीति के चलते बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद पर काफी हद तक काबू पाया गया है, जिससे विकास की नई राह खुली है।

सीएम ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं, जो ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। एक वर्ष के भीतर यह सुविधा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस मौके पर कहा कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह इलाका नक्सलवाद से गहराई तक प्रभावित था। उस समय इस भवन में ग्रामीण बैंक की शाखा थी, जिसे नक्सलियों ने लूटने का प्रयास किया था। आज उसी भवन में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं की राशि उनके गांव में ही प्राप्त होगी।

वित्त मंत्री ने बैंक शाखा का निरीक्षण करते हुए अपना भी खाता खुलवाया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी ने भी बैंक खाता खुलवाया। उल्लेखनीय है कि शाखा के साथ एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीणों को नकदी लेनदेन में सुविधा होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/14-thousand-villagers-will-be-beneficial-for-indian-overseas-bank/article-21366

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.