कर्मचारियों को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात: स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा, कहा- कर्मयोगी हैं हमारे कर्मचारी

Bhopal, MP

On

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एमपी राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना की स्वीकृति की घोषणा की। सीएम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें सच्चा कर्मयोगी बताया।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर ही मध्यप्रदेश जनकल्याण और विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार और जनता के बीच कर्मचारी नल और नील की तरह एक मज़बूत सेतु का कार्य कर रहे हैं।

स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि:

  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के समान किया है।

  • 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को भी पूरा किया गया है।

  • स्थानांतरण नीति को लागू कर कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत दी गई है।

  • 3000 नवीन आवासों का लोकार्पण कर कर्मचारियों को आवंटित किया गया है।

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

बस सेवा और रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में लोक परिवहन के लिए बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही सभी रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग में सभी पदों पर भर्ती पूरी कर ली गई है, और हर साल लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

औद्योगिक विकास और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय की गई चार प्राथमिकताओं—युवा, महिला, किसान और गरीबकी बेहतरी के लिए प्रदेश में विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव है विकास

अंत में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि सरकार और कर्मचारी मिलकर प्रदेशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा, हम सब मिलकर एक टीम की तरह काम करते रहेंगे, यही हमारा संकल्प है।”

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

कर्मचारियों को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात: स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा, कहा- कर्मयोगी हैं हमारे कर्मचारी

Bhopal, MP

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर ही मध्यप्रदेश जनकल्याण और विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार और जनता के बीच कर्मचारी नल और नील की तरह एक मज़बूत सेतु का कार्य कर रहे हैं।

स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि:

  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के समान किया है।

  • 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को भी पूरा किया गया है।

  • स्थानांतरण नीति को लागू कर कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत दी गई है।

  • 3000 नवीन आवासों का लोकार्पण कर कर्मचारियों को आवंटित किया गया है।

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

बस सेवा और रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में लोक परिवहन के लिए बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही सभी रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग में सभी पदों पर भर्ती पूरी कर ली गई है, और हर साल लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियमित नियुक्तियों की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

औद्योगिक विकास और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय की गई चार प्राथमिकताओं—युवा, महिला, किसान और गरीबकी बेहतरी के लिए प्रदेश में विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव है विकास

अंत में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि सरकार और कर्मचारी मिलकर प्रदेशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा, हम सब मिलकर एक टीम की तरह काम करते रहेंगे, यही हमारा संकल्प है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-announcement-of-the-health-insurance-scheme-of-cm-dr/article-21376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.