इंदौर के राजवाड़ा में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक: अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि स्वरूप सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

Indore, MP

On

मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आगामी कैबिनेट बैठक 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा परिसर में आयोजित करने का फैसला किया है। यह निर्णय महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्मजयंती वर्ष के समापन अवसर पर उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह पहली बार होगा जब प्रदेश की मंत्रिपरिषद की बैठक राजधानी भोपाल से बाहर इंदौर के किसी ऐतिहासिक स्थल पर होगी।

महारानी अहिल्याबाई को समर्पित कार्यक्रमों की शृंखला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का है। उन्होंने कहा,

"हमने बीते वर्ष महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किए थे और अब 20 मई को उनकी विरासत से जुड़े राजवाड़ा परिसर में कैबिनेट बैठक आयोजित कर उन्हें यथोचित श्रद्धांजलि दी जाएगी।"

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 31 मई तक राज्य भर में अहिल्याबाई के योगदान पर केंद्रित सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे, जिसमें नाटक, संगोष्ठियाँ और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे।

भोपाल में होगा विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी भोपाल में भी महारानी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके जीवन और कार्यों को रेखांकित करने वाला नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक में महाराष्ट्र से आए कलाकार उनके जीवन के विविध पहलुओं को मंच पर जीवंत करेंगे।

अहिल्याबाई का जीवन बना प्रेरणा स्रोत

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन को समाज सेवा, विधवा पुनर्विवाह और महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों के लिए समर्पित किया था। सरकार का यह निर्णय केवल उनके प्रति सम्मान दर्शाता है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

इंदौर के राजवाड़ा में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक: अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि स्वरूप सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

Indore, MP

महारानी अहिल्याबाई को समर्पित कार्यक्रमों की शृंखला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का है। उन्होंने कहा,

"हमने बीते वर्ष महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किए थे और अब 20 मई को उनकी विरासत से जुड़े राजवाड़ा परिसर में कैबिनेट बैठक आयोजित कर उन्हें यथोचित श्रद्धांजलि दी जाएगी।"

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 31 मई तक राज्य भर में अहिल्याबाई के योगदान पर केंद्रित सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे, जिसमें नाटक, संगोष्ठियाँ और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे।

भोपाल में होगा विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी भोपाल में भी महारानी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके जीवन और कार्यों को रेखांकित करने वाला नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक में महाराष्ट्र से आए कलाकार उनके जीवन के विविध पहलुओं को मंच पर जीवंत करेंगे।

अहिल्याबाई का जीवन बना प्रेरणा स्रोत

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन को समाज सेवा, विधवा पुनर्विवाह और महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों के लिए समर्पित किया था। सरकार का यह निर्णय केवल उनके प्रति सम्मान दर्शाता है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cabinet-meeting-will-be-held-for-the-first-time-in/article-21358

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.