25 साल बाद जगरगुंडा को फिर मिली बैंकिंग सेवा, उसी भवन में खुली नई शाखा जिसे नक्सलियों ने लूटा था

Sukma, CG

On

छत्तीसगढ़ के सुदूरवर्ती और लंबे समय से नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। करीब 25 वर्षों बाद यहां फिर से बैंकिंग सुविधा बहाल की गई है।

खास बात यह है कि जिस भवन को माओवादियों ने 2001 में लूट का निशाना बनाया था, उसी भवन में अब इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा खुली है। इस शुभारंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली भाग लिया, जबकि राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।

कलेक्टर के सपने को वित्त मंत्री ने किया साकार

ओपी चौधरी जब दंतेवाड़ा के कलेक्टर थे, तब उन्होंने इस क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं बहाल करने का सपना देखा था। लेकिन उस वक्त की परिस्थितियों में यह संभव नहीं हो सका। अब वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस अधूरी इच्छा को साकार किया। रायपुर से 500 किलोमीटर लंबा सफर तय कर जगरगुंडा पहुंचे चौधरी ने बैंक का निरीक्षण किया और पहला खाता भी स्वयं खुलवाया।

12 गांवों के 14 हजार ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

इंडियन ओवरसीज बैंक की इस शाखा के खुलने से जगरगुंडा और आसपास के 12 गांवों के लगभग 14,000 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं की राशि के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। बैंक के साथ ही एटीएम सुविधा भी यहां शुरू की गई है, जिससे लेनदेन में आसानी होगी।

सीएम ने बताया डबल इंजन सरकार की सफलता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दिन जगरगुंडा के इतिहास में एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बस्तर में शांति और विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं, और आज उसी का परिणाम है कि जगरगुंडा में बैंक खुल रहा है। उन्होंने इस प्रयास का श्रेय वित्त मंत्री ओपी चौधरी को देते हुए कहा कि उनके संकल्प और समर्पण से यह असंभव कार्य संभव हो पाया है।

100 करोड़ जमा कराने की घोषणा

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने इंडियन ओवरसीज बैंक के साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए ऐलान किया कि प्रदेश सरकार इस बैंक की विभिन्न शाखाओं में 100 करोड़ रुपये जमा कराएगी। यह निर्णय ग्रामीण बैंकिंग को मजबूती देगा और बैंकिंग विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा।

30 किमी की परिधि में पहली बैंक शाखा

यह उल्लेखनीय है कि जगरगुंडा के 30 किलोमीटर के दायरे में यह पहली बैंक शाखा है। इससे पहले इस क्षेत्र के ग्रामीण बैंक सुविधाओं से वंचित थे। अब यह सुविधा स्थानीय विकास और वित्तीय सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

25 साल बाद जगरगुंडा को फिर मिली बैंकिंग सेवा, उसी भवन में खुली नई शाखा जिसे नक्सलियों ने लूटा था

Sukma, CG

खास बात यह है कि जिस भवन को माओवादियों ने 2001 में लूट का निशाना बनाया था, उसी भवन में अब इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा खुली है। इस शुभारंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली भाग लिया, जबकि राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।

कलेक्टर के सपने को वित्त मंत्री ने किया साकार

ओपी चौधरी जब दंतेवाड़ा के कलेक्टर थे, तब उन्होंने इस क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं बहाल करने का सपना देखा था। लेकिन उस वक्त की परिस्थितियों में यह संभव नहीं हो सका। अब वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस अधूरी इच्छा को साकार किया। रायपुर से 500 किलोमीटर लंबा सफर तय कर जगरगुंडा पहुंचे चौधरी ने बैंक का निरीक्षण किया और पहला खाता भी स्वयं खुलवाया।

12 गांवों के 14 हजार ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

इंडियन ओवरसीज बैंक की इस शाखा के खुलने से जगरगुंडा और आसपास के 12 गांवों के लगभग 14,000 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं की राशि के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। बैंक के साथ ही एटीएम सुविधा भी यहां शुरू की गई है, जिससे लेनदेन में आसानी होगी।

सीएम ने बताया डबल इंजन सरकार की सफलता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दिन जगरगुंडा के इतिहास में एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बस्तर में शांति और विकास की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं, और आज उसी का परिणाम है कि जगरगुंडा में बैंक खुल रहा है। उन्होंने इस प्रयास का श्रेय वित्त मंत्री ओपी चौधरी को देते हुए कहा कि उनके संकल्प और समर्पण से यह असंभव कार्य संभव हो पाया है।

100 करोड़ जमा कराने की घोषणा

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने इंडियन ओवरसीज बैंक के साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए ऐलान किया कि प्रदेश सरकार इस बैंक की विभिन्न शाखाओं में 100 करोड़ रुपये जमा कराएगी। यह निर्णय ग्रामीण बैंकिंग को मजबूती देगा और बैंकिंग विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा।

30 किमी की परिधि में पहली बैंक शाखा

यह उल्लेखनीय है कि जगरगुंडा के 30 किलोमीटर के दायरे में यह पहली बैंक शाखा है। इससे पहले इस क्षेत्र के ग्रामीण बैंक सुविधाओं से वंचित थे। अब यह सुविधा स्थानीय विकास और वित्तीय सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-25-years-jagrgunda-again-got-banking-service-opened-in/article-21378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.