टी-20 वर्ल्ड कप से हटना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं, 2 फरवरी को कोलंबो रवाना होने की तैयारी

स्पोर्ट्स डेस्क

On

PCB सूत्रों का दावा— टीम का शेड्यूल तय, भारत के खिलाफ मैच और टूर्नामेंट बहिष्कार की अटकलों पर लगभग विराम

पाकिस्तान का आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से हटना अब लगभग असंभव माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि राष्ट्रीय टीम 2 फरवरी की सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट या भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।

सूत्रों के मुताबिक, PCB ने टीम का पूरा ट्रैवल शेड्यूल तय कर लिया है और बोर्ड जल्द ही वर्ल्ड कप में भागीदारी की औपचारिक पुष्टि कर सकता है। इससे पहले 25 जनवरी को PCB ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा भी कर दी थी, जिसे इस दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा था।

दरअसल, पाकिस्तान ने हाल के दिनों में बांग्लादेश के समर्थन में सख्त रुख अपनाया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से हटने की मांग की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा यह मांग ठुकराए जाने के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इसी फैसले के विरोध में PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी वर्ल्ड कप न खेलने की चेतावनी दी थी।

हालांकि, व्यावहारिक और कानूनी सीमाएं पाकिस्तान के लिए बड़ा रोड़ा बन गईं। PCB भले ही बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं के समर्थन में खड़ा रहा हो, लेकिन ICC में अपनी स्थिति और भविष्य के हितों को देखते हुए वह टूर्नामेंट से हटने का जोखिम नहीं उठा सकता। BCCI, PCB और ICC के बीच पहले से मौजूद त्रिपक्षीय समझौते के तहत 2027 तक भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले तटस्थ स्थलों पर खेले जाने हैं। ऐसे में PCB के लिए इस समझौते को तोड़ना संभव नहीं माना जा रहा।

इसके अलावा, पाकिस्तान का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल श्रीलंका में तय है। भारत के खिलाफ मुकाबला भी वहीं खेला जाना है और अगर टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला भी श्रीलंका में ही होगा। ऐसे में भारत में खेलने या सुरक्षा का मुद्दा उठाकर बहिष्कार करने का आधार कमजोर पड़ जाता है।

इस बीच, PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस बैठक में पाकिस्तान की वर्ल्ड कप भागीदारी और भारत के खिलाफ मैच को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट किया गया कि सभी फैसले पाकिस्तान क्रिकेट के दीर्घकालिक हित, वित्तीय स्थिरता और ICC व अन्य सदस्य बोर्डों के साथ संबंधों को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।

उधर, ICC ने भी साफ संकेत दिए हैं कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से हटता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में PCB पर अंतरराष्ट्रीय दबाव भी लगातार बना हुआ है।

खेल विश्लेषकों का मानना है कि बांग्लादेश के समर्थन में दिया गया बयान राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव का हिस्सा था, लेकिन मैदान से दूरी बनाना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भारी पड़ सकता था। अब टीम के कोलंबो रवाना होने की खबर ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है और विवाद के बावजूद टूर्नामेंट में उसकी मौजूदगी तय मानी जा रही है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/it-is-not-easy-for-pakistan-to-withdraw-from-t-20/article-44726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.