दतिया के नाग नागेश्वर धाम में सावन की विशेष परंपरा : रोज बन रहा एक नया शिवलिंग, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की हुई स्थापना

दतिया, MP

मध्यप्रदेश के दतिया स्थित श्री नाग नागेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की श्रद्धा नई ऊंचाइयों को छू रही है। यहां हर सावन सोमवार भक्तों को एक अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है – न केवल सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक स्थान पर संभव हो रहे हैं, बल्कि पूरे सावन माह मंदिर में प्रतिदिन एक नवीन शिवलिंग की स्थापना की जा रही है।

शनिवार को इसी क्रम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का प्रतीक रूप से निर्माण मिट्टी से किया गया। पूजा विधि के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शिव की आराधना की गई।

शिवलिंग पूजन के साथ ज्ञान का भी संगम

मंदिर समिति के संरक्षक डॉ. एम. एल. सोनी के अनुसार, इस परंपरा की खास बात यह है कि शिवलिंग स्थापना के साथ-साथ उस ज्योतिर्लिंग से जुड़ा इतिहास, उसकी आध्यात्मिक महत्ता और पौराणिक कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई जाती है। यह परंपरा न केवल आस्था को गहराई देती है, बल्कि लोगों को भारतीय धार्मिक परंपरा की जड़ों से भी जोड़ती है।

हर दिन चुने जा रहे विशेष यजमान

मंदिर में इन आयोजनों के दौरान प्रतिदिन एक मुख्य यजमान भी चुना जा रहा है, जिसकी जानकारी मंदिर परिसर में विशेष बोर्ड और घोषणा के माध्यम से दी जाती है। शनिवार को यह सम्मान श्री राम प्रकाश सोनी एवं परिवार, उरई (उत्तर प्रदेश) को प्राप्त हुआ।

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के श्रीशैल पर्वत पर कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। इसे "दक्षिण का कैलाश" भी कहा जाता है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, कार्तिकेय और गणेश के बीच ‘कौन श्रेष्ठ’ की बहस पर शिव-पार्वती ने परिक्रमा की परीक्षा ली थी। गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर बुद्धिमत्ता दिखाई, जिससे प्रसन्न होकर उनका विवाह कर दिया गया। क्रोधित होकर कार्तिकेय क्रोंच पर्वत चले गए, जहां शिव-पार्वती भी पहुंचे और वहीं ज्योतिर्लिंग रूप में स्थापित हो गए। 'मल्लिका' माता पार्वती और 'अर्जुन' शिव का प्रतीक है।

श्रद्धा, आस्था और परंपरा का संगम

दतिया के नाग नागेश्वर धाम में सावन के इस आध्यात्मिक आयोजन ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भी आकर्षित किया है। मंदिर परिसर हर दिन शिव भक्ति से गूंज रहा है और मिट्टी से बनी ये प्रतीकात्मक ज्योतिर्लिंग प्रतिमाएं भक्तों के मन में विशेष स्थान बना रही हैं।

...................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दतिया के नाग नागेश्वर धाम में सावन की विशेष परंपरा : रोज बन रहा एक नया शिवलिंग, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की हुई स्थापना

दतिया, MP

मध्यप्रदेश के दतिया स्थित श्री नाग नागेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की श्रद्धा नई ऊंचाइयों को छू रही है। यहां हर सावन सोमवार भक्तों को एक अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है – न केवल सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक स्थान पर संभव हो रहे हैं, बल्कि पूरे सावन माह मंदिर में प्रतिदिन एक नवीन शिवलिंग की स्थापना की जा रही है।

शनिवार को इसी क्रम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का प्रतीक रूप से निर्माण मिट्टी से किया गया। पूजा विधि के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शिव की आराधना की गई।

शिवलिंग पूजन के साथ ज्ञान का भी संगम

मंदिर समिति के संरक्षक डॉ. एम. एल. सोनी के अनुसार, इस परंपरा की खास बात यह है कि शिवलिंग स्थापना के साथ-साथ उस ज्योतिर्लिंग से जुड़ा इतिहास, उसकी आध्यात्मिक महत्ता और पौराणिक कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई जाती है। यह परंपरा न केवल आस्था को गहराई देती है, बल्कि लोगों को भारतीय धार्मिक परंपरा की जड़ों से भी जोड़ती है।

हर दिन चुने जा रहे विशेष यजमान

मंदिर में इन आयोजनों के दौरान प्रतिदिन एक मुख्य यजमान भी चुना जा रहा है, जिसकी जानकारी मंदिर परिसर में विशेष बोर्ड और घोषणा के माध्यम से दी जाती है। शनिवार को यह सम्मान श्री राम प्रकाश सोनी एवं परिवार, उरई (उत्तर प्रदेश) को प्राप्त हुआ।

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के श्रीशैल पर्वत पर कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। इसे "दक्षिण का कैलाश" भी कहा जाता है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, कार्तिकेय और गणेश के बीच ‘कौन श्रेष्ठ’ की बहस पर शिव-पार्वती ने परिक्रमा की परीक्षा ली थी। गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर बुद्धिमत्ता दिखाई, जिससे प्रसन्न होकर उनका विवाह कर दिया गया। क्रोधित होकर कार्तिकेय क्रोंच पर्वत चले गए, जहां शिव-पार्वती भी पहुंचे और वहीं ज्योतिर्लिंग रूप में स्थापित हो गए। 'मल्लिका' माता पार्वती और 'अर्जुन' शिव का प्रतीक है।

श्रद्धा, आस्था और परंपरा का संगम

दतिया के नाग नागेश्वर धाम में सावन के इस आध्यात्मिक आयोजन ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भी आकर्षित किया है। मंदिर परिसर हर दिन शिव भक्ति से गूंज रहा है और मिट्टी से बनी ये प्रतीकात्मक ज्योतिर्लिंग प्रतिमाएं भक्तों के मन में विशेष स्थान बना रही हैं।

...................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/establishment-of-mallikarjun-jyotirlinga-a-new-shivalinga-mallikarjuna-jyotirling/article-27438

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.