ग्वालियर में पत्नी पर तलवार से हमला: पति ने शक में किया वार, जांघ में फंसी तलवार; महिला की हालत गंभीर

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झांसी रोड थाना क्षेत्र की हेलीपैड कॉलोनी में शनिवार सुबह एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर तलवार से कई वार कर दिए। वार इतना भयानक था कि तलवार महिला की जांघ में जाकर फंस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और सर्जरी के जरिए तलवार निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अलग रह रही थी पत्नी, रास्ते में रोका और हमला कर दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सपना कुछ समय से अपने पति अमित जाधव से अलग रह रही थी। शनिवार सुबह वह काम पर जा रही थी, तभी आरोपी पति ने रास्ता रोककर झगड़ा शुरू कर दिया। पहले बहस हुई, फिर अमित ने अचानक तलवार निकालकर उस पर हमला कर दिया।

आखिरी वार में तलवार महिला की बाईं जांघ में फंस गई, जिसके बाद अमित घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

इलाके में फैली दहशत, आरोपी गिरफ्तार

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग स्तब्ध रह गए कि दिनदहाड़े एक महिला पर इतनी क्रूरता से हमला किया गया। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में पत्नी पर तलवार से हमला: पति ने शक में किया वार, जांघ में फंसी तलवार; महिला की हालत गंभीर

Gwalior, MP

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और सर्जरी के जरिए तलवार निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अलग रह रही थी पत्नी, रास्ते में रोका और हमला कर दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सपना कुछ समय से अपने पति अमित जाधव से अलग रह रही थी। शनिवार सुबह वह काम पर जा रही थी, तभी आरोपी पति ने रास्ता रोककर झगड़ा शुरू कर दिया। पहले बहस हुई, फिर अमित ने अचानक तलवार निकालकर उस पर हमला कर दिया।

आखिरी वार में तलवार महिला की बाईं जांघ में फंस गई, जिसके बाद अमित घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

इलाके में फैली दहशत, आरोपी गिरफ्तार

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग स्तब्ध रह गए कि दिनदहाड़े एक महिला पर इतनी क्रूरता से हमला किया गया। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-attacked-wife-in-gwalior-with-a-sword-in-suspicion/article-27436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.