लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना टीम नवंबर में केरल आएगी, ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होगा प्रदर्शनी मैच

Sports

फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल टीम 10 से 18 नवंबर 2025 के बीच केरल का दौरा करेगी।

इस दौरान टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने की है। आयोजन की जिम्मेदारी केरल सरकार और रिपोर्लर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड उठा रहे हैं।

अफवाहों पर लगा विराम

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फीफा कैलेंडर की व्यस्तता के चलते अर्जेंटीना टीम भारत नहीं आएगी। लेकिन रिपोर्लर टीवी के प्रबंध निदेशक एंटो ऑगस्टाइन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं और टीम नवंबर में केरल जरूर आएगी।

केरल-फुटबॉल का गहरा रिश्ता

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अर्जेंटीना टीम यहां के प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित है। उन्होंने बताया कि यह दौरा केवल एक मैच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फुटबॉल विकास कार्यक्रमों के लिए भी AFA सहयोग करेगा। इसमें ग्रासरूट ट्रेनिंग, टैलेंट हंट और ट्रेनिंग कैंप शामिल हो सकते हैं।

मेसी का भारत से पुराना नाता

अर्जेंटीना टीम और मेसी इससे पहले 2011 में कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेल चुके हैं। इस बार का दौरा भारत में उनका 14 साल बाद का पहला दौरा होगा।

2026 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा

सितंबर में वेनेजुएला और इक्वाडोर के खिलाफ मुकाबलों के बाद अर्जेंटीना सीधे भारत पहुंचेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शनी मैच अर्जेंटीना टीम की 2026 फीफा वर्ल्ड कप तैयारी का हिस्सा है। साथ ही, यह दौरा केरल में फुटबॉल के भविष्य को नई दिशा देने में अहम साबित हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना टीम नवंबर में केरल आएगी, ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होगा प्रदर्शनी मैच

Sports

इस दौरान टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेलेगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने की है। आयोजन की जिम्मेदारी केरल सरकार और रिपोर्लर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड उठा रहे हैं।

अफवाहों पर लगा विराम

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फीफा कैलेंडर की व्यस्तता के चलते अर्जेंटीना टीम भारत नहीं आएगी। लेकिन रिपोर्लर टीवी के प्रबंध निदेशक एंटो ऑगस्टाइन ने इसे खारिज करते हुए कहा कि तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं और टीम नवंबर में केरल जरूर आएगी।

केरल-फुटबॉल का गहरा रिश्ता

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अर्जेंटीना टीम यहां के प्रशंसकों से मिलने के लिए उत्साहित है। उन्होंने बताया कि यह दौरा केवल एक मैच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फुटबॉल विकास कार्यक्रमों के लिए भी AFA सहयोग करेगा। इसमें ग्रासरूट ट्रेनिंग, टैलेंट हंट और ट्रेनिंग कैंप शामिल हो सकते हैं।

मेसी का भारत से पुराना नाता

अर्जेंटीना टीम और मेसी इससे पहले 2011 में कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच खेल चुके हैं। इस बार का दौरा भारत में उनका 14 साल बाद का पहला दौरा होगा।

2026 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा

सितंबर में वेनेजुएला और इक्वाडोर के खिलाफ मुकाबलों के बाद अर्जेंटीना सीधे भारत पहुंचेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शनी मैच अर्जेंटीना टीम की 2026 फीफा वर्ल्ड कप तैयारी का हिस्सा है। साथ ही, यह दौरा केरल में फुटबॉल के भविष्य को नई दिशा देने में अहम साबित हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/lionel-messi-and-argentina-team-will-come-to-kerala-in/article-31327

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.