"जिस दिन लगेगा टीम की मदद नहीं कर रहा, उसी दिन ले लूंगा संन्यास": रोहित शर्मा का स्पष्ट संदेश

Sports

On

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब भी उन्हें यह महसूस होगा कि वे टीम को मैदान पर योगदान नहीं दे पा रहे हैं, उसी दिन वे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में कही, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अपने अगले कदमों को लेकर बातचीत की।

वनडे करियर खत्म होने की खबरों को नकारा

रोहित ने जोर देकर कहा कि उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है और उन्हें पूरी समझ है कि खेल से हटने का सही समय कब होगा। 8 मई को टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद से यह सवाल उठ रहे थे कि क्या वे वनडे क्रिकेट से भी जल्द संन्यास लेने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "मैं किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेता। यह मत सोचिए कि मैं बस ऐसे ही 20-30 रन बनाता रहूंगा और खेलता रहूंगा। जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर वो नहीं कर पा रहा जो करना चाहता हूं, उसी दिन मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। लेकिन अभी मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, उससे टीम को मदद मिल रही है।"

खेलने के अंदाज़ में बदलाव स्वीकारा

रोहित ने बताया कि उन्होंने अपने खेल के अंदाज़ को बदला है। "पहले मैं 10 ओवर में 30 गेंदें खेलकर 10 रन बनाता था। अब अगर मैं 20 गेंदें खेलता हूं, तो 30 या 50 रन बना सकता हूं। मैंने वो रन बना लिए हैं जो मुझे बनाने थे, अब मैं क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेलना चाहता हूं," उन्होंने कहा।

T20 वर्ल्ड कप के बाद भी संन्यास का था इरादा

इंटरव्यू में रोहित ने यह भी कहा कि अगर भारत टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीतता, तब भी वे संन्यास लेते। "मैंने बहुत कोशिश कर ली थी। मेरे लिए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जारी रखना उचित नहीं था। आपको दूसरों को भी मौके देने होते हैं। लेकिन जब आप जीतते हैं और जानते हैं कि आप अच्छा खेल रहे हैं, तो क्यों इसे जारी रखें?"

2027 वर्ल्ड कप पर नहीं दिया कोई वादा

जब उनसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल किया गया तो रोहित ने किसी तरह का वादा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ उस समय की स्थिति के अनुसार ही फैसला लेंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

"जिस दिन लगेगा टीम की मदद नहीं कर रहा, उसी दिन ले लूंगा संन्यास": रोहित शर्मा का स्पष्ट संदेश

Sports

उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू में कही, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अपने अगले कदमों को लेकर बातचीत की।

वनडे करियर खत्म होने की खबरों को नकारा

रोहित ने जोर देकर कहा कि उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है और उन्हें पूरी समझ है कि खेल से हटने का सही समय कब होगा। 8 मई को टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद से यह सवाल उठ रहे थे कि क्या वे वनडे क्रिकेट से भी जल्द संन्यास लेने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "मैं किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेता। यह मत सोचिए कि मैं बस ऐसे ही 20-30 रन बनाता रहूंगा और खेलता रहूंगा। जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर वो नहीं कर पा रहा जो करना चाहता हूं, उसी दिन मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। लेकिन अभी मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, उससे टीम को मदद मिल रही है।"

खेलने के अंदाज़ में बदलाव स्वीकारा

रोहित ने बताया कि उन्होंने अपने खेल के अंदाज़ को बदला है। "पहले मैं 10 ओवर में 30 गेंदें खेलकर 10 रन बनाता था। अब अगर मैं 20 गेंदें खेलता हूं, तो 30 या 50 रन बना सकता हूं। मैंने वो रन बना लिए हैं जो मुझे बनाने थे, अब मैं क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेलना चाहता हूं," उन्होंने कहा।

T20 वर्ल्ड कप के बाद भी संन्यास का था इरादा

इंटरव्यू में रोहित ने यह भी कहा कि अगर भारत टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीतता, तब भी वे संन्यास लेते। "मैंने बहुत कोशिश कर ली थी। मेरे लिए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जारी रखना उचित नहीं था। आपको दूसरों को भी मौके देने होते हैं। लेकिन जब आप जीतते हैं और जानते हैं कि आप अच्छा खेल रहे हैं, तो क्यों इसे जारी रखें?"

2027 वर्ल्ड कप पर नहीं दिया कोई वादा

जब उनसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल किया गया तो रोहित ने किसी तरह का वादा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ उस समय की स्थिति के अनुसार ही फैसला लेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/on-the-day-i-am-not-helping-the-team-i/article-20556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.