शोएब इब्राहिम का दीपिका कक्कड़ को बर्थडे विश: "तुम मेरे घर की रोशनी हो"

Bollywood

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 6 अगस्त को दीपिका ने अपना जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने दिल छू लेने वाला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया।

शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

"क्या कहूं मैं तुम्हें….तुम मां हो, तुम बीवी हो, तुम मेरे घर की रोशनी हो। इन सबके साथ-साथ, तुम मेरी हीरो हो। हैप्पी बर्थडे दीपी… बस यही दुआ है अल्लाह जिंदगी लंबी करे… खुश रखने की जिम्मेदारी मेरी… लव यू।"

उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस लुटा रहे प्यार

शोएब की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। लोग इस जोड़ी की मजबूत बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, "आप दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने हो।" कुछ ने इसे "आईडल कपल" बताया।

शादी के बाद कैमरा से दूरी, लेकिन फैंस से जुड़े हैं

दीपिका कक्कड़ ने शादी के बाद टीवी से थोड़ा ब्रेक लिया है, लेकिन वह सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपने चाहने वालों से लगातार जुड़ी रहती हैं। उनकी फैमिली, खासतौर पर शोएब, बेटे रूहान और ससुराल के लोग, उनके वीडियोज़ में अक्सर नजर आते हैं।

बीमारी के बावजूद मुस्कराहट कायम

बताते चलें कि दीपिका कक्कड़ सेकंड स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। बावजूद इसके, उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद सकारात्मक और हंसते-खेलते माहौल में मनाया। शोएब ने भी इस मुश्किल वक्त में दीपिका का हर कदम पर साथ दिया है।

शोएब खुद भी बीपी की समस्या से जूझ रहे

जहां दीपिका एक गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं, वहीं शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह परेशानी उनके माता-पिता को भी रही है और अब उन्हें भी इसका इलाज शुरू करना पड़ा है। हालांकि, उन्होंने अपने चाहने वालों को भरोसा दिलाया कि वे दोनों मिलकर हर चुनौती का सामना करेंगे।

इन लम्हों में भी प्यार की चमक कायम

दीपिका और शोएब ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि सच्चा प्यार सिर्फ अच्छे समय में नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में भी साथ खड़ा रहता है। शोएब का ये बर्थडे मैसेज न केवल एक रोमांटिक इशारा है, बल्कि उस समर्थन और समर्पण का प्रतीक भी है, जो वे दीपिका के लिए महसूस करते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शोएब इब्राहिम का दीपिका कक्कड़ को बर्थडे विश: "तुम मेरे घर की रोशनी हो"

Bollywood

शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

"क्या कहूं मैं तुम्हें….तुम मां हो, तुम बीवी हो, तुम मेरे घर की रोशनी हो। इन सबके साथ-साथ, तुम मेरी हीरो हो। हैप्पी बर्थडे दीपी… बस यही दुआ है अल्लाह जिंदगी लंबी करे… खुश रखने की जिम्मेदारी मेरी… लव यू।"

उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस लुटा रहे प्यार

शोएब की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। लोग इस जोड़ी की मजबूत बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, "आप दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने हो।" कुछ ने इसे "आईडल कपल" बताया।

शादी के बाद कैमरा से दूरी, लेकिन फैंस से जुड़े हैं

दीपिका कक्कड़ ने शादी के बाद टीवी से थोड़ा ब्रेक लिया है, लेकिन वह सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपने चाहने वालों से लगातार जुड़ी रहती हैं। उनकी फैमिली, खासतौर पर शोएब, बेटे रूहान और ससुराल के लोग, उनके वीडियोज़ में अक्सर नजर आते हैं।

बीमारी के बावजूद मुस्कराहट कायम

बताते चलें कि दीपिका कक्कड़ सेकंड स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। बावजूद इसके, उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद सकारात्मक और हंसते-खेलते माहौल में मनाया। शोएब ने भी इस मुश्किल वक्त में दीपिका का हर कदम पर साथ दिया है।

शोएब खुद भी बीपी की समस्या से जूझ रहे

जहां दीपिका एक गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं, वहीं शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह परेशानी उनके माता-पिता को भी रही है और अब उन्हें भी इसका इलाज शुरू करना पड़ा है। हालांकि, उन्होंने अपने चाहने वालों को भरोसा दिलाया कि वे दोनों मिलकर हर चुनौती का सामना करेंगे।

इन लम्हों में भी प्यार की चमक कायम

दीपिका और शोएब ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि सच्चा प्यार सिर्फ अच्छे समय में नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में भी साथ खड़ा रहता है। शोएब का ये बर्थडे मैसेज न केवल एक रोमांटिक इशारा है, बल्कि उस समर्थन और समर्पण का प्रतीक भी है, जो वे दीपिका के लिए महसूस करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shoaib-ibrahims-deepika-kakkar-to-birthday-vish-tum-my-ghar/article-30035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.