बाजार में गिरावट का दौर जारी: सेंसेक्स 166 और निफ्टी 75 अंक लुढ़के, फार्मा-IT सेक्टर में भारी दबाव

Business

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार, 6 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 166 अंक की गिरावट के साथ 80,544 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 75 अंक फिसलकर 24,574 पर बंद हुआ।

इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से फार्मा, हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर में दबाव देखा गया, जिससे NSE के सेक्टोरल इंडेक्स भी टूटे। फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.03% की गिरावट आई, जबकि हेल्थकेयर 1.78%, आईटी 1.74%, रियल्टी 1.51% और मीडिया इंडेक्स 1.18% टूटे। केवल PSU बैंक सेक्टर ने थोड़ी राहत दी और 0.58% की बढ़त दर्ज की।

सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला प्रदर्शन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट देखी गई। एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक, बजाज फाइनेंस और TCS जैसे दिग्गज शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से सिर्फ 13 ने हरे निशान पर कारोबार खत्म किया, जबकि 37 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

वैश्विक संकेत भी रहे कमजोर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बाजारों से मिले संकेत मिलेजुले रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.60% की बढ़त के साथ 40,802 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी लगभग स्थिर रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.45% चढ़ा, लेकिन अमेरिका के बाजारों में कमजोरी देखी गई।

5 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% गिरकर 44,111 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.65% की गिरावट रही और यह 20,916 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 थोड़ा संभला और 0.49% की तेजी के साथ 6,299 के स्तर पर बंद हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बाजार में गिरावट का दौर जारी: सेंसेक्स 166 और निफ्टी 75 अंक लुढ़के, फार्मा-IT सेक्टर में भारी दबाव

Business

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 75 अंक फिसलकर 24,574 पर बंद हुआ।

इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से फार्मा, हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर में दबाव देखा गया, जिससे NSE के सेक्टोरल इंडेक्स भी टूटे। फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.03% की गिरावट आई, जबकि हेल्थकेयर 1.78%, आईटी 1.74%, रियल्टी 1.51% और मीडिया इंडेक्स 1.18% टूटे। केवल PSU बैंक सेक्टर ने थोड़ी राहत दी और 0.58% की बढ़त दर्ज की।

सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला प्रदर्शन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट देखी गई। एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक, बजाज फाइनेंस और TCS जैसे दिग्गज शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से सिर्फ 13 ने हरे निशान पर कारोबार खत्म किया, जबकि 37 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

वैश्विक संकेत भी रहे कमजोर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बाजारों से मिले संकेत मिलेजुले रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.60% की बढ़त के साथ 40,802 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी लगभग स्थिर रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.45% चढ़ा, लेकिन अमेरिका के बाजारों में कमजोरी देखी गई।

5 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% गिरकर 44,111 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.65% की गिरावट रही और यह 20,916 पर बंद हुआ। हालांकि, S&P 500 थोड़ा संभला और 0.49% की तेजी के साथ 6,299 के स्तर पर बंद हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-market-continues-to-fall-in-the-market/article-29998

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.