ट्रंप के टैरिफ बम से भारतीय बाजार में भूचाल, निवेशकों को भारी झटका

Business

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने के फैसले का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा गया।

गुरुवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत ही बड़ी गिरावट के साथ हुई, जिसमें महज कुछ मिनटों में निवेशकों के ₹1.61 लाख करोड़ डूब गए।

बीएसई सेंसेक्स जहां 281 अंकों की गिरावट के साथ 80,262.50 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी भी 110 अंक फिसलकर 24,464.20 पर आ गया। यह गिरावट बाजार में गहराते तनाव और निवेशकों की बेचैनी का संकेत दे रही है।

 टैक्निकल संकेतों ने बढ़ाई चिंता

टेक्निकल एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी फिलहाल सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। 6 अगस्त को भी इंडेक्स 75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, अगर निफ्टी 24,473 के सपोर्ट को भी तोड़ता है, तो यह 24,200 तक खिसक सकता है, जो 200-डे ईएमए का स्तर है। ऊपर की ओर, 24,700 पहला रेजिस्टेंस बना हुआ है।

VIX बढ़ा, डर का माहौल गहराया

इंडिया VIX जो बाजार में डर को मापने वाला इंडिकेटर माना जाता है, वह भी 2.11% बढ़कर 11.96 पर पहुंच गया। यह शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चला गया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता और अधिक गहरा सकती है। पिछले दो हफ्तों में VIX में 11.6% की वृद्धि दर्ज हुई है।

 गिरा पुट-कॉल रेशियो

5 अगस्त को निफ्टी का पुट-कॉल रेशियो 0.74 पर आ गया, जो इससे पिछले सत्र में 0.83 था। आमतौर पर 0.7 से नीचे का PCR बाजार में मंदी की भावना को दर्शाता है, जिससे निवेशकों का भरोसा और डगमगाता नजर आ रहा है।

 ट्रेड और निर्यात दोनों पर असर

ट्रंप के नए टैरिफ से भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात सीधे तौर पर प्रभावित होगा। पहले ही 25% टैरिफ लागू था, और अब उसमें 25% की और बढ़ोतरी के बाद कुल टैक्स 50% हो गया है। इससे भारत के निर्यातक भी गहरी चिंता में हैं, और ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी निवेशक इस स्थिति में बिकवाली को तेज करते हैं, तो आने वाले दिनों में बाजार और भी बड़ी गिरावट का सामना कर सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ट्रंप के टैरिफ बम से भारतीय बाजार में भूचाल, निवेशकों को भारी झटका

Business

गुरुवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत ही बड़ी गिरावट के साथ हुई, जिसमें महज कुछ मिनटों में निवेशकों के ₹1.61 लाख करोड़ डूब गए।

बीएसई सेंसेक्स जहां 281 अंकों की गिरावट के साथ 80,262.50 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी भी 110 अंक फिसलकर 24,464.20 पर आ गया। यह गिरावट बाजार में गहराते तनाव और निवेशकों की बेचैनी का संकेत दे रही है।

 टैक्निकल संकेतों ने बढ़ाई चिंता

टेक्निकल एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी फिलहाल सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। 6 अगस्त को भी इंडेक्स 75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, अगर निफ्टी 24,473 के सपोर्ट को भी तोड़ता है, तो यह 24,200 तक खिसक सकता है, जो 200-डे ईएमए का स्तर है। ऊपर की ओर, 24,700 पहला रेजिस्टेंस बना हुआ है।

VIX बढ़ा, डर का माहौल गहराया

इंडिया VIX जो बाजार में डर को मापने वाला इंडिकेटर माना जाता है, वह भी 2.11% बढ़कर 11.96 पर पहुंच गया। यह शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चला गया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता और अधिक गहरा सकती है। पिछले दो हफ्तों में VIX में 11.6% की वृद्धि दर्ज हुई है।

 गिरा पुट-कॉल रेशियो

5 अगस्त को निफ्टी का पुट-कॉल रेशियो 0.74 पर आ गया, जो इससे पिछले सत्र में 0.83 था। आमतौर पर 0.7 से नीचे का PCR बाजार में मंदी की भावना को दर्शाता है, जिससे निवेशकों का भरोसा और डगमगाता नजर आ रहा है।

 ट्रेड और निर्यात दोनों पर असर

ट्रंप के नए टैरिफ से भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात सीधे तौर पर प्रभावित होगा। पहले ही 25% टैरिफ लागू था, और अब उसमें 25% की और बढ़ोतरी के बाद कुल टैक्स 50% हो गया है। इससे भारत के निर्यातक भी गहरी चिंता में हैं, और ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी निवेशक इस स्थिति में बिकवाली को तेज करते हैं, तो आने वाले दिनों में बाजार और भी बड़ी गिरावट का सामना कर सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/trumps-tariff-bomb-causes-huge-shock-to-earthquake-investors-in/article-30029

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.