हरदा में यूरिया संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

Harda, MP

हरदा जिले में यूरिया की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात से टोकन लेने के बावजूद जब बुधवार दोपहर तक भी उन्हें खाद नहीं मिली, तो नाराज़ किसानों ने पहले गोदामों और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

भीषण गर्मी में लाइन में खड़े लछोरा गांव के अर्जुन कीर की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

रातभर लाइन, फिर भी नहीं मिला खाद
प्रशासन द्वारा यूरिया वितरण की सूचना के बाद सैकड़ों किसान एमपी एग्रो, डीएमओ गोदाम और सोसाइटियों के बाहर रातभर बैरिकेड्स के बीच मच्छरों से जूझते रहे। लेकिन बुधवार सुबह जब वितरण शुरू हुआ तो अधिकतर किसानों को बारी आने से पहले ही खाद खत्म होने की जानकारी मिली। इससे गुस्साए किसानों ने धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा कर दिया।

मक्का की फसल पर संकट
इस साल किसानों ने मक्का की खेती का रकबा तीन गुना बढ़ाया है। लेकिन बुवाई के एक महीने बाद भी एक बार भी यूरिया न मिलने से फसल पीली पड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द खाद नहीं मिली, तो उनकी पूरी फसल खराब हो सकती है।

प्रशासन ने नहीं बताया निजी डीलरों का नाम
यूरिया वितरण के लिए बुधवार को जिले में 1,100 मीट्रिक टन खाद सहकारी संस्थाओं और 300 मीट्रिक टन निजी डीलरों को दी गई। लेकिन किसानों को यह नहीं बताया गया कि कौन-से निजी डीलर खाद वितरित कर रहे हैं, जिससे डीएमओ गोदाम पर अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी।

स्थिति संभालने पुलिस ने खुद बांटे टोकन
बुधवार दोपहर हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तीन थानों की फोर्स मौके पर तैनात की और किसानों को टोकन वितरण का जिम्मा खुद संभाला। विधायक डॉ. आर के दोगने ने किसानों की स्थिति पर चिंता जताई और प्रशासन को समय रहते खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही।

कृषि विभाग ने दी सफाई
कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए 24,500 मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है, जिसमें से 22,000 मीट्रिक टन खाद पहले ही जिले में पहुंच चुकी है। लगातार रैक आ रही हैं और जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।

आज सुबह 10 बजे से फिर शुरू होगा वितरण
जिला विपणन अधिकारी योगेश मालवीय ने जानकारी दी कि गुरुवार सुबह 10 बजे से विपणन संघ गोदाम, टिमरनी, छीपाबड़, एमपी एग्रो, और विभिन्न सहकारी समितियों के माध्यम से फिर से यूरिया वितरण किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हरदा में यूरिया संकट पर किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

Harda, MP

भीषण गर्मी में लाइन में खड़े लछोरा गांव के अर्जुन कीर की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

रातभर लाइन, फिर भी नहीं मिला खाद
प्रशासन द्वारा यूरिया वितरण की सूचना के बाद सैकड़ों किसान एमपी एग्रो, डीएमओ गोदाम और सोसाइटियों के बाहर रातभर बैरिकेड्स के बीच मच्छरों से जूझते रहे। लेकिन बुधवार सुबह जब वितरण शुरू हुआ तो अधिकतर किसानों को बारी आने से पहले ही खाद खत्म होने की जानकारी मिली। इससे गुस्साए किसानों ने धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा कर दिया।

मक्का की फसल पर संकट
इस साल किसानों ने मक्का की खेती का रकबा तीन गुना बढ़ाया है। लेकिन बुवाई के एक महीने बाद भी एक बार भी यूरिया न मिलने से फसल पीली पड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द खाद नहीं मिली, तो उनकी पूरी फसल खराब हो सकती है।

प्रशासन ने नहीं बताया निजी डीलरों का नाम
यूरिया वितरण के लिए बुधवार को जिले में 1,100 मीट्रिक टन खाद सहकारी संस्थाओं और 300 मीट्रिक टन निजी डीलरों को दी गई। लेकिन किसानों को यह नहीं बताया गया कि कौन-से निजी डीलर खाद वितरित कर रहे हैं, जिससे डीएमओ गोदाम पर अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी।

स्थिति संभालने पुलिस ने खुद बांटे टोकन
बुधवार दोपहर हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तीन थानों की फोर्स मौके पर तैनात की और किसानों को टोकन वितरण का जिम्मा खुद संभाला। विधायक डॉ. आर के दोगने ने किसानों की स्थिति पर चिंता जताई और प्रशासन को समय रहते खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही।

कृषि विभाग ने दी सफाई
कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए 24,500 मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है, जिसमें से 22,000 मीट्रिक टन खाद पहले ही जिले में पहुंच चुकी है। लगातार रैक आ रही हैं और जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।

आज सुबह 10 बजे से फिर शुरू होगा वितरण
जिला विपणन अधिकारी योगेश मालवीय ने जानकारी दी कि गुरुवार सुबह 10 बजे से विपणन संघ गोदाम, टिमरनी, छीपाबड़, एमपी एग्रो, और विभिन्न सहकारी समितियों के माध्यम से फिर से यूरिया वितरण किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-harda-farmers-reached-the-collectorate-and-demonstrated-on-the/article-30014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.