क्या UPI हमेशा रहेगा फ्री? RBI गवर्नर के बयान ने बढ़ाई चिंताएं

देशभर में डिजिटल भुगतान का पर्याय बन चुका यूपीआई (UPI) अब शायद हमेशा के लिए मुफ्त सेवा न रहे। हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसको लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

गवर्नर का साफ बयान: "कोई न कोई तो चुकाएगा"

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा,

"मैंने कभी नहीं कहा कि UPI सेवा हमेशा मुफ्त रहेगी। इस सिस्टम को बनाए रखने में खर्च आता है और कोई न कोई उसका भुगतान करेगा।"

इस बयान ने साफ कर दिया कि 'जीरो कॉस्ट' मॉडल पर चल रहा यूपीआई, लंबे समय तक बिना शुल्क के जारी नहीं रह सकता।

क्यों जरूरी है UPI को टिकाऊ बनाना?

गवर्नर के मुताबिक, चाहे ये खर्च सरकार उठाए, बैंक या व्यापारी – लेकिन लंबी अवधि में ऐसी कोई सेवा टिक नहीं सकती, जिसकी लागत लगातार किसी के द्वारा सब्सिडी के ज़रिये चुकाई जाए।

उन्होंने कहा,

"UPI का भविष्य तभी सुरक्षित रहेगा जब इसके संचालन में होने वाली लागत की भरपाई सुनिश्चित हो।"

यह बयान उस समय आया है जब भारत में रोज़ाना लाखों-करोड़ों का ट्रांजैक्शन यूपीआई से हो रहा है।

जुलाई में भी जता चुके हैं चिंता

गवर्नर मल्होत्रा ने जुलाई 2025 में आयोजित फाइनेंशियल एक्सप्रेस BFSI समिट में भी इस विषय पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार भले अभी बैंकों को सब्सिडी दे रही है, लेकिन UPI ट्रांजैक्शंस की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है, लागत उतनी ही अधिक हो रही है।

इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि निकट भविष्य में UPI ट्रांजैक्शंस पर कुछ न कुछ शुल्क लग सकता है।

ICICI बैंक ने शुरू किया प्रोसेसिंग चार्ज लेना

इस बीच एक और बड़ा बदलाव सामने आया है।
ICICI बैंक ने कुछ पेमेंट एग्रीगेटर्स (PAs) से UPI ट्रांजैक्शंस पर प्रोसेसिंग शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

ET की रिपोर्ट के अनुसार:

  • यदि PA का एस्क्रो अकाउंट ICICI बैंक में है – तो 2 बेसिस पॉइंट (₹100 पर ₹0.02), अधिकतम ₹6 प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा।

  • यदि PA का एस्क्रो अकाउंट ICICI में नहीं है – तो 4 बेसिस पॉइंट, अधिकतम ₹10 शुल्क लगेगा।

  • लेकिन यदि व्यापारी का खाता ICICI में ही है, तो कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि बैंक अब UPI ट्रांजैक्शंस को कमाई का जरिया भी बना रहे हैं।

आगे क्या? ग्राहकों के लिए क्या हो सकते हैं मायने?

फिलहाल सामान्य ग्राहकों के लिए यूपीआई पर कोई सीधा चार्ज नहीं है। लेकिन अगर यह मॉडल बदला, तो मर्चेंट पेमेंट्स या हाई-वॉल्यूम ट्रांजैक्शंस पर शुल्क का असर दिखाई देना तय है।

यह बदलाव छोटे व्यापारियों और डिजिटल इकोनॉमी पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में सरकार को निर्णय लेना होगा कि क्या सब्सिडी जारी रखी जाए या फिर एक नाममात्र शुल्क प्रणाली विकसित की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

क्या UPI हमेशा रहेगा फ्री? RBI गवर्नर के बयान ने बढ़ाई चिंताएं

गवर्नर का साफ बयान: "कोई न कोई तो चुकाएगा"

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा,

"मैंने कभी नहीं कहा कि UPI सेवा हमेशा मुफ्त रहेगी। इस सिस्टम को बनाए रखने में खर्च आता है और कोई न कोई उसका भुगतान करेगा।"

इस बयान ने साफ कर दिया कि 'जीरो कॉस्ट' मॉडल पर चल रहा यूपीआई, लंबे समय तक बिना शुल्क के जारी नहीं रह सकता।

क्यों जरूरी है UPI को टिकाऊ बनाना?

गवर्नर के मुताबिक, चाहे ये खर्च सरकार उठाए, बैंक या व्यापारी – लेकिन लंबी अवधि में ऐसी कोई सेवा टिक नहीं सकती, जिसकी लागत लगातार किसी के द्वारा सब्सिडी के ज़रिये चुकाई जाए।

उन्होंने कहा,

"UPI का भविष्य तभी सुरक्षित रहेगा जब इसके संचालन में होने वाली लागत की भरपाई सुनिश्चित हो।"

यह बयान उस समय आया है जब भारत में रोज़ाना लाखों-करोड़ों का ट्रांजैक्शन यूपीआई से हो रहा है।

जुलाई में भी जता चुके हैं चिंता

गवर्नर मल्होत्रा ने जुलाई 2025 में आयोजित फाइनेंशियल एक्सप्रेस BFSI समिट में भी इस विषय पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार भले अभी बैंकों को सब्सिडी दे रही है, लेकिन UPI ट्रांजैक्शंस की संख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है, लागत उतनी ही अधिक हो रही है।

इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि निकट भविष्य में UPI ट्रांजैक्शंस पर कुछ न कुछ शुल्क लग सकता है।

ICICI बैंक ने शुरू किया प्रोसेसिंग चार्ज लेना

इस बीच एक और बड़ा बदलाव सामने आया है।
ICICI बैंक ने कुछ पेमेंट एग्रीगेटर्स (PAs) से UPI ट्रांजैक्शंस पर प्रोसेसिंग शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

ET की रिपोर्ट के अनुसार:

  • यदि PA का एस्क्रो अकाउंट ICICI बैंक में है – तो 2 बेसिस पॉइंट (₹100 पर ₹0.02), अधिकतम ₹6 प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा।

  • यदि PA का एस्क्रो अकाउंट ICICI में नहीं है – तो 4 बेसिस पॉइंट, अधिकतम ₹10 शुल्क लगेगा।

  • लेकिन यदि व्यापारी का खाता ICICI में ही है, तो कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि बैंक अब UPI ट्रांजैक्शंस को कमाई का जरिया भी बना रहे हैं।

आगे क्या? ग्राहकों के लिए क्या हो सकते हैं मायने?

फिलहाल सामान्य ग्राहकों के लिए यूपीआई पर कोई सीधा चार्ज नहीं है। लेकिन अगर यह मॉडल बदला, तो मर्चेंट पेमेंट्स या हाई-वॉल्यूम ट्रांजैक्शंस पर शुल्क का असर दिखाई देना तय है।

यह बदलाव छोटे व्यापारियों और डिजिटल इकोनॉमी पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में सरकार को निर्णय लेना होगा कि क्या सब्सिडी जारी रखी जाए या फिर एक नाममात्र शुल्क प्रणाली विकसित की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/will-upi-always-be-free-rbi-governors-statement-increased-concerns/article-30031

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.