मध्य प्रदेश में थमा मानसून का जोर, अगले 4 दिन रहेगा साफ आसमान, गर्मी बढ़ने लगी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में बीते दिनों की झमाझम बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले चार दिनों तक राज्य में कोई मजबूत वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं रहेगी, जिससे आसमान साफ रहेगा और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है।

रक्षाबंधन पर खुला रहेगा मौसम

9 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। रक्षाबंधन के दिन भी मौसम साफ और सुहावना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि बुधवार को शिवपुरी में हल्की फुहारें देखने को मिलीं, लेकिन अधिकांश जिलों में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा।

गर्मी का असर: इन जिलों में बढ़ा पारा

  • खजुराहो (छतरपुर): अधिकतम तापमान 35°C

  • ग्वालियर, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, रीवा, सतना, नौगांव: 33°C या उससे ज्यादा

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, मंडला, सीधी, टीकमगढ़: 34°C के पार

  • भोपाल: 32.7°C

बारिश के आंकड़े: अगस्त में धीमा पड़ा मानसून

1 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 28 इंच बारिश दर्ज की गई है। लेकिन अगस्त के पहले छह दिनों में सिर्फ 0.7 इंच बारिश हुई है। अब तक प्रदेश में कुल निर्धारित कोटे से करीब 40% ज्यादा बारिश हो चुकी है, लेकिन इस समय मॉनसून की रफ्तार थमी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में थमा मानसून का जोर, अगले 4 दिन रहेगा साफ आसमान, गर्मी बढ़ने लगी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में बीते दिनों की झमाझम बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले चार दिनों तक राज्य में कोई मजबूत वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं रहेगी, जिससे आसमान साफ रहेगा और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है।

रक्षाबंधन पर खुला रहेगा मौसम

9 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। रक्षाबंधन के दिन भी मौसम साफ और सुहावना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि बुधवार को शिवपुरी में हल्की फुहारें देखने को मिलीं, लेकिन अधिकांश जिलों में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा।

गर्मी का असर: इन जिलों में बढ़ा पारा

  • खजुराहो (छतरपुर): अधिकतम तापमान 35°C

  • ग्वालियर, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, रीवा, सतना, नौगांव: 33°C या उससे ज्यादा

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, मंडला, सीधी, टीकमगढ़: 34°C के पार

  • भोपाल: 32.7°C

बारिश के आंकड़े: अगस्त में धीमा पड़ा मानसून

1 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 28 इंच बारिश दर्ज की गई है। लेकिन अगस्त के पहले छह दिनों में सिर्फ 0.7 इंच बारिश हुई है। अब तक प्रदेश में कुल निर्धारित कोटे से करीब 40% ज्यादा बारिश हो चुकी है, लेकिन इस समय मॉनसून की रफ्तार थमी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-emphasis-of-monsoon-stopped-in-madhya-pradesh-will-be/article-30019

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.