शुभमन गिल को वनडे की कमान, रोहित-कोहली करेंगे वापसी

Sports

भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रोहित शर्मा से वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है और अब यह जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है।

 गिल पहले से टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब वनडे में भी कप्तान होंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन वे कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे। टीम 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में होंगे। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज होगी, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी।

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट के खेलने की संभावना स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वनडे कप्तानी गिल को सौंपने का फैसला लिया गया है। अगरकर के मुताबिक, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाना संभव नहीं है, इसलिए गिल को टेस्ट और वनडे दोनों की कमान दी गई है।

शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे खेले हैं और 2775 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे में उन्होंने अभी तक कप्तानी नहीं की है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने अब तक 70 वनडे खेले हैं और पांच शतकों की मदद से 2845 रन बनाए हैं।

इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह को वनडे से आराम दिया गया है, जबकि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण चयन से बाहर हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

शुभमन गिल को वनडे की कमान, रोहित-कोहली करेंगे वापसी

Sports

 गिल पहले से टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब वनडे में भी कप्तान होंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन वे कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे। टीम 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में होंगे। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज होगी, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी।

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट के खेलने की संभावना स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वनडे कप्तानी गिल को सौंपने का फैसला लिया गया है। अगरकर के मुताबिक, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाना संभव नहीं है, इसलिए गिल को टेस्ट और वनडे दोनों की कमान दी गई है।

शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे खेले हैं और 2775 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे में उन्होंने अभी तक कप्तानी नहीं की है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने अब तक 70 वनडे खेले हैं और पांच शतकों की मदद से 2845 रन बनाए हैं।

इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह को वनडे से आराम दिया गया है, जबकि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण चयन से बाहर हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rohit-kohli-will-return-odi-to-shubman-gill/article-34711

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.