शुभमन गिल बन सकते हैं वनडे कप्तान, रोहित शर्मा को मिल सकता है आराम??

Cricket

On

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा की जगह टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सौंपे जाने पर विचार चल रहा है। चयन समिति ने अहमदाबाद में इस पर चर्चा की है।

भारतीय टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। लेकिन उससे पहले ही टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपे जाने की संभावना है।

अहमदाबाद में हुई अहम बैठक
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी जाने वाली वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की अहम अहमदाबाद बैठक में यह फैसला लिया गया कि शुभमन गिल को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए। इस संबंध में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की गई।

शुभमन गिल: टेस्ट कप्तान से वनडे कमान तक
शुभमन गिल वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान हैं और वनडे व टी20 में उपकप्तान के रूप में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की और हाल ही में घर पर वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में पारी और 140 रनों से हराया। इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी संभाली है।

रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा साल 2021 से वनडे टीम के नियमित कप्तान रहे हैं। अब तक उनके नेतृत्व में टीम ने 56 वनडे मैच खेले, जिनमें से भारत ने सिर्फ 12 में हार का सामना किया और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई रहा। रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2018 और 2023 जीते और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बिना एक भी हार के फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By Nitin Trivedi

शुभमन गिल बन सकते हैं वनडे कप्तान, रोहित शर्मा को मिल सकता है आराम??

Cricket

भारतीय टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। लेकिन उससे पहले ही टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपे जाने की संभावना है।

अहमदाबाद में हुई अहम बैठक
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी जाने वाली वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की अहम अहमदाबाद बैठक में यह फैसला लिया गया कि शुभमन गिल को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए। इस संबंध में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की गई।

शुभमन गिल: टेस्ट कप्तान से वनडे कमान तक
शुभमन गिल वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान हैं और वनडे व टी20 में उपकप्तान के रूप में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की और हाल ही में घर पर वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में पारी और 140 रनों से हराया। इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी संभाली है।

रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा साल 2021 से वनडे टीम के नियमित कप्तान रहे हैं। अब तक उनके नेतृत्व में टीम ने 56 वनडे मैच खेले, जिनमें से भारत ने सिर्फ 12 में हार का सामना किया और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई रहा। रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2018 और 2023 जीते और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बिना एक भी हार के फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/shubman-gill-can-become-odi-captain-rohit-sharma-can-get/article-34693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.