कुरकुरे के लिए रोता बच्चा, पुलिस बनी फरिश्ता: मां-बहन की पिटाई से नाराज होकर की 112 पर कॉल

digital desk

On

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 10 वर्षीय बच्चे ने कुरकुरे के लिए 20 रुपये मांगे, तो मां और बहन ने उसकी पिटाई कर दी। नाराज बच्चे ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची, कुरकुरे दिलवाए और परिवार को प्यार से समझाया।

जहां एक ओर पुलिस को गंभीर अपराधों से निपटने के लिए जाना जाता है, वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी मासूम शिकायत सामने आई है, जिसने पुलिसकर्मियों के दिल को छू लिया। 10 साल के एक बच्चे ने कुरकुरे न मिलने और पिटाई होने पर इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर मदद मांगी।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की खुटार चौकी अंतर्गत चितरवई कला गांव की है। बच्चे का नाम दीपक बताया गया है। दीपक ने अपनी मां से 20 रुपये मांगे ताकि वह कुरकुरे खरीद सके, लेकिन मां और बड़ी बहन ने उसे डांटते हुए कथित रूप से रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर दीपक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई।

📞 बच्चे की कॉल पर भावुक हुई पुलिस

112 पर तैनात प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा ने जब कॉल रिसीव की, तो बच्चे ने रोते हुए कहा,
"मम्मी ने कुरकुरे के लिए पैसे नहीं दिए, उल्टा पीट दिया।"

बच्चा इतना आहत था कि उसने पुलिसकर्मी से कहा कि वह उसकी मां से बात नहीं कराना चाहता। पुलिस ने बच्चे की लोकेशन ट्रेस की और तुरंत गांव पहुंच गई।

🎁 कुरकुरे लेकर पहुंचे पुलिसवाले

जब पुलिसकर्मी दीपक के घर पहुंचे, तो उन्होंने उसके लिए कुरकुरे का पैकेट खरीदा और मुस्कराकर उसे सौंपा। साथ ही, उन्होंने माता-पिता को समझाया कि बच्चों की छोटी-छोटी मांगें भी उनके लिए बड़ी खुशी का कारण होती हैं, और मारपीट से बेहतर है उन्हें प्यार से समझाना।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूज़र्स पुलिस की मानवीयता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

📽️ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस प्यारी और भावनात्मक घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। कुछ ने कहा —
"इस बच्चे ने हमें सिखा दिया कि शिकायत भी मासूमियत से हो सकती है।"
वहीं कई यूज़र्स ने पुलिस की सराहना करते हुए लिखा —
"ऐसी इंसानियत ही पुलिस को जनता के करीब लाती है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By Nitin Trivedi

कुरकुरे के लिए रोता बच्चा, पुलिस बनी फरिश्ता: मां-बहन की पिटाई से नाराज होकर की 112 पर कॉल

digital desk

जहां एक ओर पुलिस को गंभीर अपराधों से निपटने के लिए जाना जाता है, वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी मासूम शिकायत सामने आई है, जिसने पुलिसकर्मियों के दिल को छू लिया। 10 साल के एक बच्चे ने कुरकुरे न मिलने और पिटाई होने पर इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल कर मदद मांगी।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की खुटार चौकी अंतर्गत चितरवई कला गांव की है। बच्चे का नाम दीपक बताया गया है। दीपक ने अपनी मां से 20 रुपये मांगे ताकि वह कुरकुरे खरीद सके, लेकिन मां और बड़ी बहन ने उसे डांटते हुए कथित रूप से रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर दीपक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई।

📞 बच्चे की कॉल पर भावुक हुई पुलिस

112 पर तैनात प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा ने जब कॉल रिसीव की, तो बच्चे ने रोते हुए कहा,
"मम्मी ने कुरकुरे के लिए पैसे नहीं दिए, उल्टा पीट दिया।"

बच्चा इतना आहत था कि उसने पुलिसकर्मी से कहा कि वह उसकी मां से बात नहीं कराना चाहता। पुलिस ने बच्चे की लोकेशन ट्रेस की और तुरंत गांव पहुंच गई।

🎁 कुरकुरे लेकर पहुंचे पुलिसवाले

जब पुलिसकर्मी दीपक के घर पहुंचे, तो उन्होंने उसके लिए कुरकुरे का पैकेट खरीदा और मुस्कराकर उसे सौंपा। साथ ही, उन्होंने माता-पिता को समझाया कि बच्चों की छोटी-छोटी मांगें भी उनके लिए बड़ी खुशी का कारण होती हैं, और मारपीट से बेहतर है उन्हें प्यार से समझाना।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूज़र्स पुलिस की मानवीयता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

📽️ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस प्यारी और भावनात्मक घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। कुछ ने कहा —
"इस बच्चे ने हमें सिखा दिया कि शिकायत भी मासूमियत से हो सकती है।"
वहीं कई यूज़र्स ने पुलिस की सराहना करते हुए लिखा —
"ऐसी इंसानियत ही पुलिस को जनता के करीब लाती है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/call-for-crisp-a-child-who-cried-police-angry-with/article-34721

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.