आगर मालवा: सोयाबीन के दाम को लेकर किसानों का आक्रोश, मंडी गेट पर ताला और हाईवे जाम

Agar Malwa, MP

सोयाबीन की कम कीमत मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को आगर जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सबसे पहले आगर मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और फिर छावनी नाके पर नेशनल हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक मंडी में नीलामी पूरी तरह ठप रही।

 मंडी में सोयाबीन की नीलामी 2700 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हो रही थी, जबकि किसानों की मांग है कि उन्हें कम से कम 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से उनकी फसल पहले ही प्रभावित हुई है, मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली और ऊपर से व्यापारी कम दाम देकर खरीदारी कर रहे हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, जिनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर और सरपंच बहादुर दायमा भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

व्यापारियों पर आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारी जानबूझकर कम दाम में सोयाबीन खरीद रहे हैं और बाद में भावांतर योजना में पंजीकरण कर मुनाफा कमाएंगे। किसानों ने उचित दाम दिलाने के साथ-साथ मुआवजा और बीमा राशि तुरंत जारी करने की मांग की।

अधिकारियों की दखलअंदाजी

मौके पर स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसके लिए एएसपी रविन्द्र कुमार, एसडीएम मिलिंद ढोके, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने किसानों से समझाइश कर हाईवे से जाम खुलवाया। इसके बाद किसान प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल सका। लगभग तीन घंटे बाद मंडी में नीलामी की प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2025 By दैनिक जागरण

आगर मालवा: सोयाबीन के दाम को लेकर किसानों का आक्रोश, मंडी गेट पर ताला और हाईवे जाम

Agar Malwa, MP

 मंडी में सोयाबीन की नीलामी 2700 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हो रही थी, जबकि किसानों की मांग है कि उन्हें कम से कम 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलना चाहिए। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से उनकी फसल पहले ही प्रभावित हुई है, मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली और ऊपर से व्यापारी कम दाम देकर खरीदारी कर रहे हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, जिनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर और सरपंच बहादुर दायमा भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

व्यापारियों पर आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारी जानबूझकर कम दाम में सोयाबीन खरीद रहे हैं और बाद में भावांतर योजना में पंजीकरण कर मुनाफा कमाएंगे। किसानों ने उचित दाम दिलाने के साथ-साथ मुआवजा और बीमा राशि तुरंत जारी करने की मांग की।

अधिकारियों की दखलअंदाजी

मौके पर स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसके लिए एएसपी रविन्द्र कुमार, एसडीएम मिलिंद ढोके, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने किसानों से समझाइश कर हाईवे से जाम खुलवाया। इसके बाद किसान प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल सका। लगभग तीन घंटे बाद मंडी में नीलामी की प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/agar-malwa-locked-and-highway-jammed-at-mandi-gate-for/article-34719

खबरें और भी हैं

सिर्फ़ मोहब्बत नहीं, लालच और अंधे प्यार ने रचा खौफनाक मर्डर

टाप न्यूज

सिर्फ़ मोहब्बत नहीं, लालच और अंधे प्यार ने रचा खौफनाक मर्डर

एक शिक्षक की मौत, पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश ने शहर में मचाई सनसनी
सत्यकथा 
सिर्फ़ मोहब्बत नहीं, लालच और अंधे प्यार ने रचा खौफनाक मर्डर

परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी? राघव चड्ढा की छुट्टी पर कुमार विश्वास की भविष्यवाणी हुई वायरल

आम आदमी पार्टी में उठे घमासान के बीच वायरल हो रहा डेढ़ साल पुराना वीडियो, कुमार विश्वास ने पहले ही...
बालीवुड 
परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी? राघव चड्ढा की छुट्टी पर कुमार विश्वास की भविष्यवाणी हुई वायरल

रणबीर कपूर रामायण में भगवान परशुराम का रोल भी निभाएंगे

भगवान राम और परशुराम दोनों किरदारों को निभाना रणबीर के लिए खास अनुभव, बोले- एक्टिंग की गहराई यही से शुरू...
बालीवुड 
रणबीर कपूर रामायण में भगवान परशुराम का रोल भी निभाएंगे

लाइव कॉन्सर्ट में फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, बीच में रोकी परफॉर्मेंस

गाजियाबाद में स्टेज पर कूदा युवक, सिंगर ने सुरक्षा कारणों से शो रद्द किया; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में...
बालीवुड 
लाइव कॉन्सर्ट में फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, बीच में रोकी परफॉर्मेंस

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.